लाइव वेबकास्टिंग में नहीं हो कोई परेशानी, पहले से कर लें पूरी तैयारी

Nov 02, 2025 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बिहारशरीफ में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी मोबाइल ऑपरेटरों को 6 नवंबर को मतदान के दिन लाइव वेबकास्टिंग के लिए इंटरनेट सेवा को निर्बाध रूप से बहाल रखने का आदेश दिया है। सभी 2765 बूथों पर पहली बार लाइव वेबकास्टिंग होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

लाइव वेबकास्टिंग में नहीं हो कोई परेशानी, पहले से कर लें पूरी तैयारी

लाइव वेबकास्टिंग में नहीं हो कोई परेशानी, पहले से कर लें पूरी तैयारी डीएम ने सभी ऑपरेटरों को 6 को निर्बाध रूप से इंटरनेट बहाल रखने का दिया आदेश पहली बार सभी 2765 बूथों पर मतदान दिवस को होगी लाइव वेबकास्टिंग फोटो : डीएम वोट : कलेक्ट्रेट में मोबाइल ऑपरेटरों के साथ बैठक करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के सातों विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होने हैं। पहली बार सभी बूथों से मतदान दिवस के दिन लाइव वेबकास्टिंग होगी। इसकी पूरी व्यवस्था की जा रही है।

उस दिन लाइव वेबकास्टिंग में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्ट्रेट में मोबाइल ऑपरेटरों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बैठक की। इसमें उन्होंने इसके लिए सारी तैयारी पहले से ही कर लेने का आदेश ऑपरेटरों को दिया है। खासकर छह नवंबर को निर्बाध रूप से इंटरनेट सेवा को बहाल रखने को कहा है। ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सही तरीके से चल सके। उन्होंने कहा कि इस बार पीआओ ऐप से बूथों पर की सारी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए भी निर्बााध रूप से इंटरनेट सेवा बहाल रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला के सुदूर ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। उन क्षेत्रों में अधिक से अधिक क्षमता वाले मोबाइल नेटवर्क की सुविधा हर हाल में उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए। मौके पर लाईव वेबकास्टिंग कोषांग के नोडल पदाधिकारी डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर व अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;