ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफधानुक को कुर्मी से जोड़ना सरासर गलत : जिलाध्यक्ष

धानुक को कुर्मी से जोड़ना सरासर गलत : जिलाध्यक्ष

धानुक को कुर्मी से जोड़ना सरासर गलत : जिलाध्यक्षधानुक को कुर्मी से जोड़ना सरासर गलत : जिलाध्यक्षधानुक को कुर्मी से जोड़ना सरासर गलत : जिलाध्यक्षधानुक को कुर्मी से जोड़ना सरासर गलत : जिलाध्यक्षधानुक...

धानुक को कुर्मी से जोड़ना सरासर गलत : जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 09 Oct 2022 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहारशरीफ में 6 को होगी विशाल धानुक महासभा

बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

शहर में 6 नवंबर को धानुक एकता मंच विशाल धानुक महासभा करेगा। इसमें गांव से लेकर बड़ों शहरों तक के प्रतिनिधि व समाज के लोग शामिल होंगे। इसे लेकर रविवार को मंच के कार्यकर्ताओं ने बड़ी पहाड़ी सभागार में बैठक की।

मंच के मीडिया प्रवक्ता अमोद कुमार ने कहा कि छह माह से गांवों का दौरा कर समाज के लोगों को एकजुट किया जा रहा है। लोगों से जातीय जनगणना में जाति का नाम धानुक लिखाने को कहा गया है। सरमेरा, बिंद, अस्थावां, कतरीसराय, सिलाव, राजगीर, बेन, हरनौत, परवलपुर, एकंगरसराय, थरथरी व अन्य प्रखंडों का दौरा कर लोगों को इससे जोड़ा गया है। जिलाध्यक्ष मुकेश धानुक ने कहा कि हमारे समाज को कुछ लोगों को कुर्मी से जोड़ा जाता है, जो सरासर गलत है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष वीरमणि मंडल, अमरजीत कुमार, रुपेश कुमार, प्रमोद कुमार, डॉ. मनोज कुमार उर्फ बब्लू, वेद प्रकाश, नवीन कुमार, सूरज कुमार, रविरंजन, रवि कुमार, आजाद कुमार, परमेश्वर महतो, रीना महतो व अन्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें