हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

50 हजार जुर्माना नहीं देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

50 हजार जुर्माना नहीं देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा हिलसा, निज प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार पाण्डेय की अदालत ने शुक्रवार को करीब 25 साल पुराने हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा अन्य धाराओं में एक माह के सश्रम और एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी है। सभी सजाएं एक साथ चलेगी। प्रभारी अपर लोक अभियोजक राजाराम सिंह ने बताया कि एकंगरसराय थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव निवासी वीरमणि प्रसाद, चंद्रमणि प्रसाद एवं मालती देवी को दोषी ठहराया गया था।

घटना 19 जनवरी 1999 की है। सूचक किशोर प्रसाद और राजेंद्र पासवान गांव से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मालती देवी द्वारा गाली-गलौज किए जाने का विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी, डंडा व ईंट से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र पासवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एकंगरसराय ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशोर प्रसाद के बयान पर एकंगरसराय थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।