Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsLegislator Inaugurates Tripoliya Goyal Cricket Tournament in Telhada
क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले मैच में चंदासी की टीम जीती

क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले मैच में चंदासी की टीम जीती

संक्षेप:

तेल्हाड़ा में विधायक रुहेल रंजन और भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव ने त्रिपोलिया गोयल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले मैच में चंदासी की कुमार क्लब ने मीरा बिगहा के पायस क्लब को हराया। चंदासी की टीम ने 14 ओवर में 215 रन बनाकर जीत हासिल की। विधायक ने खेल के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

Jan 05, 2026 06:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

तेल्हाड़ा में विधायक ने किया त्रिपोलिया गोयल टूर्नामेंट का उद्घाटन फोटो : तेल्हाड़ा क्रिकेट-तेल्हाड़ा के तेल्हाड़ा उच्च विद्यालय के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक रुहेल रंजन व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा उच्च विद्यालय के मैदान में त्रिपोलिया गोयल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गयी। विधायक रुहेल रंजन व भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव ने दीप जलाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले मैच में चंदासी के कुमार क्लब ने मीरा बिगहा के पायस क्लब को हरा दिया। टॉस जीतकर मीरा बिगहा के कप्तान में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 16 ओवर में सात विकेट पर 212 रन बनाये।

चंदासी की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 215 बनाये और मैच को जीत लिया। चंदासी के ब्रजेश को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। विधायक ने कहा कि खेल से मानसिक और शारिरिक विकास होता है। कुणाल बनर्जी इस इलाके में 35 वर्षों से खेल के विकास के लिए काम कर रहे हैं। प्रशिक्षण देकर दर्जनों खिलाड़ियों को तैयार किया गया है। उनका यह प्रयास सराहनीय है। मौके पर शशिकांत कुमार वर्मा, अविनाश चंद्रा, सुजेन्द्र कुमार, अवधेश गुप्ता, दीपक राजा, रणजीत, पप्पू कुमार, वैशाली, कल्याणी, शुभम, सोनू, विजय कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;