जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
चेवाड़ा में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। संजय साव और अनिल साव के बीच विवाद था। यह घटना अंचलाधिकारी और चेवाड़ा थाने की पुलिस के सामने हुई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। प्रशासनिक अधिकारी केवल तमाशा देखते रहे।

चेवाड़ा, निज संवाददाता। स्थानीय थाना के निकट जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नही है। जानकारी के अनुसार संजय साव और अनिल साव के बीच जमीन विवाद चल रहा है । इसी को लेकर दोनों गुरुवार को उलझ गये। सबसे बड़ी यह कि अंचलाधिकारी और चेवाड़ा थाने की पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष आपस में गुथमगुत्थी करते रहे और प्रशासन के अधिकारी तमाशबीन बने रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


