Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsLand Dispute in Bihar Family Seeks Justice Amidst Violence
गोतिया के लोगों पर लगाया जमीन कब्जे का आरोप

गोतिया के लोगों पर लगाया जमीन कब्जे का आरोप

संक्षेप:

दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ासराय गांव का मामला गोतिया के लोगों पर लगाया जमीन कब्जे का आरोप गोतिया के लोगों पर लगाया जमीन कब्जे का आरोप

Sep 13, 2025 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ासराय गांव का मामला बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ासराय गांव में जमीन के लिए गोतिया के लोगों के बीच विवाद की बात सामने आयी है। उपेन्द्र मालाकार ने थाना व अंचल कार्यालय में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है। आवेदन के अनुसार वे अपनी जमीन पर दीवार लगा रहे थे। तभी गोतिया के लोगों ने लड़ाई-झगड़ा कर काम रुकवा दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। इसके बाद भी जमीन पर काम करने नहीं दे रहे हैं। जमीन उनकी मां ने उन्हें दिया है। उनके दो बड़े भाई इस जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने आरोप लगाया कि गोतिया के लोगों ने उनकी चार डिसमील जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल काम बंद करवा दिया गया है।