ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफ दरियापुर बालू घाट पर मजदूर की गोली मारकर हत्या

दरियापुर बालू घाट पर मजदूर की गोली मारकर हत्या

गिरियक थाना क्षेत्र के दरियापुर घाट पर गुरुवार की सुबह में मजदूर की अज्ञात अपराधियों ने महादलित मजदूर बिजेंद्र मांझी के 35 वर्षीय बेटा अजय मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आज अहले सुबह में हुई।...

 दरियापुर बालू घाट पर मजदूर की गोली  मारकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफThu, 08 Jun 2017 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरियक थाना क्षेत्र के दरियापुर घाट पर गुरुवार की सुबह में मजदूर की अज्ञात अपराधियों ने महादलित मजदूर बिजेंद्र मांझी के 35 वर्षीय बेटा अजय मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आज अहले सुबह में हुई। बताया गया कि गिरियक थाना के महमदपुर निवासी अजय शाम करीब सात बजे घर से बाहर गया और गांव की ही एक अंडा दुकान पर अंडा खाया। लेकिन वह घर वापस नही लौटा। वह बालू घाट पर बलू उठाने का मज़दूरी का काम करता था और देर रात घर लौटता था। इसी कारण घर वाले निश्चिंत हो गए कि घाट पर काम करने गया होगा। लेकिन जब देर तक नहीं पहुंचने पर सुबह परिजन खोज बीन करने लगे तभी पता चला कि गांव के पास ही नदी के समीप उसकी लाश पड़ी है। इस बात की सूचना गिरियक पुलिस को दी गई। घटना की खबर पाकर थाना अध्यक्ष नन्द किशोर प्रसाद सिंह घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक को पेट मे एक गोली मारी गई है। मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बिहार शरीफ भेज दिया है। एसपी कुमार आशीष् ने बताया कि उसकी हत्या आपसी रंजिश या किसी अन्य कारण से हुई है। मृतक के चचेरे भाई संजय की ओर शक की सुई घूम रही है। अवैध बालू खनन से इसका कोई संबंध नही है क्योंकि घटनास्थल का बालू घाट वैध है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें