Biharsharif News: कोशी स्नातक चुनाव: 29 से नामांकन, जिल में हैं 4339 वोटर

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: कोशी स्नातक चुनाव के लिए नामांकन 29 से 6 अक्टूबर तक होगा। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा के अनुसार, मतदान 23 अक्टूबर को होगा, और मतगणना 27 को की जाएगी। जिले में कुल 4339 वोटर हैं, जिनमें 3499 पुरुष और 840 महिला वोटर शामिल हैं।

Biharsharif News: कोशी स्नातक चुनाव: 29 से नामांकन, जिल में हैं 4339 वोटर

Biharsharif News: कोशी स्नातक चुनाव: 29 से नामांकन, जिल में हैं 4339 वोटर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ​जिला प्रशासन कोशी स्नातक निर्वाचन के चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है और अब दावा व आपत्ति ली जा रही है। चुनाव को लेकर 29 से छह अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जायेगा। जबकि, 23 अक्टूबर को मतदान होगा। 27 को मतगणना होगी। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला में कुल 4339 वोटर है, जिसमें 3499 पुरुष तो 840 महिला वोटर है। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का जिला मुख्यालय पूर्णिया में है।

इसलिए नामांकन से लेकर मतगणना का काम वही होगा। जबकि, मतदान को लेकर जिला में कुल सात मतदान केंद्र बनाये गये हैं। सभी प्रखंड मुख्यालय के अलावा नगर परिषद, शेखपुरा के कार्यालय में मतदान केंद्र बने हैं। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: कोशी स्नातक चुनाव: 29 से नामांकन, जिल में हैं 4339 वोटर