Kokalkchak Village s Small Mukhiya Launches Bihar Assembly Election Campaign with Nalanda Change Chariot नूरसराय के कोकलकचक गांव से छोटे मुखिया ने किया विस चुनाव का शंखनाद, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsKokalkchak Village s Small Mukhiya Launches Bihar Assembly Election Campaign with Nalanda Change Chariot

नूरसराय के कोकलकचक गांव से छोटे मुखिया ने किया विस चुनाव का शंखनाद

नूरसराय के कोकलकचक गांव से छोटे मुखिया ने किया विस चुनाव का शंखनादनूरसराय के कोकलकचक गांव से छोटे मुखिया ने किया विस चुनाव का शंखनादनूरसराय के कोकलकचक गांव से छोटे मुखिया ने किया विस चुनाव का शंखनाद

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 12 Sep 2025 09:40 PM
share Share
Follow Us on
नूरसराय के कोकलकचक गांव से छोटे मुखिया ने किया विस चुनाव का शंखनाद

नूरसराय के कोकलकचक गांव से छोटे मुखिया ने किया विस चुनाव का शंखनाद नालन्दा परिवर्तन रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना 4 पंचायतों में चला जनसंपर्क अभियान फोटो : 12 नूरसराय 01 : नूरसराय के वृजपुर गांव के पास शुक्रवार को नालन्दा परिवर्तन रथ को झंडी दिखाकर रवाना करते कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। विधान सभा चुनाव में अब काफी कम समय बचा है। नालन्दा जिले के 176 नालन्दा विधान सभा क्षेत्र का सीट हॉट सीट है। वर्तमान समय में इस सीट पर पिछले 30 सालों से मंत्री श्रवण कुमार का कब्जा है। हाल में ही भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने 2025 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नूरसराय प्रखंड की चरुइपर पंचायत के कोकलकचक गांव से चुनावी शंखनाद किया।

वृजपुर गांव के पास नालन्दा परिवर्तन रथ को छोटे मुखिया ने कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कांग्रेस व राजद के सैकड़ों समर्थकों के साथ चरुइपर, नीरपुर, मुजफ्फरपुर व नूरसराय पंचायतों के कोकलक चक, नोनौरा, वृजपुर, गोडीहा, ननौरा बेलदारी, चरूई बेलदारी, चरुइपर, सुंदर बिगहा, खेमन बिगहा, बघाड़, अतरामचक सहित 30 गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। छोटे मुखिया ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर हर घर का अधिकार है। लोगों को 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, महिलाओं को 25 सौ रुपया प्रतिमाह सीधे खाते में जायेगा, छठी से 12वीं तक के छात्रों को फ्री टैबलेट कम्प्यूटर दिया जाएगा। इस अभियान में जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार, संटू कुमार, चंदन यादव, रामस्वार्थ यादव, टनटन महतो, नागो यादव, सुनील कुमार व अन्य शामिल थे। एक नजर चुनावी आंकड़ों पर : 2015 के विधान सभा चुनाव में नालन्दा विधान सभा क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशी चुनावी दंगल में थे। इसमें 53.5 प्रतिशत वोट पोल हुआ। जदयू प्रत्याशी श्रवण कुमार को 44.78 प्रतिशत यानि 72 हजार 596 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया को 42.93 प्रतिशत यानि 69 हजार 600 मत मिले थे। मात्र दो हजार 996 वोट से कौशलेंद्र कुमार चुनाव हार गए थे। 2020 के चुनाव में 24 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। इसमें जदयू के श्रवण कुमार को 66 हजार 66 मत मिले थे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को 49 हजार 989 मत मिले थे। इसें 16 हजार 77 वोट से मंत्री श्रवण कुमार की जीत हुई थी। 2025 में नालन्दा विधान सभा के सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जतायी जा रही है। जीत का सेहरा किसके सिर पर होगा, यह चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।