Koderma-Vaishali MEMU Train to Connect Bihar and Jharkhand Tourist Destinations बिहार के पर्यटन स्थलों को झारखंड से जोड़ेगी कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsKoderma-Vaishali MEMU Train to Connect Bihar and Jharkhand Tourist Destinations

बिहार के पर्यटन स्थलों को झारखंड से जोड़ेगी कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन

बिहार के पर्यटबिहार के पर्यटन स्थलों को झारखंड से जोड़ेगी कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेनन स्थलों को झारखंड से जोड़ेगी कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेनबिहार के पर्यटन स्थलों को झारखंड से जोड़ेगी कोडरमा-वैशाली मेमू...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 19 Aug 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
बिहार के पर्यटन स्थलों को झारखंड से जोड़ेगी कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन

बिहार के पर्यटन स्थलों को झारखंड से जोड़ेगी कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन वैशाली से पटना, बिहारशरीफ, राजगीर, गया होते हुए जाएगी कोडरमा 22 अगस्त को गया में प्रधानमंत्री कर सकते हैं इसका उद्घाटन फोटो : बिहारशरीफ स्टेशन : बिहवरशरीफ स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ी। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार व झारखंड के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी। बिहार के पर्यटन स्थलों को झारखंड से जोड़ने के लिए कोडरमा-वैशाली मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन चलायी जाएगी। रेलवे ने इसकी घोषणा कर दी है। संभावना है कि 22 अगस्त को गया में प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन वैशाली, पटना, बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, राजगीर, गया जैसे शहरों से होते हुए कोडरमा जाएगी।

फिर इसी रास्ते से वापस लौटेगी। यह ट्रेन बुद्ध सर्किट को रेलवे से जोड़ेगी। बुद्ध सर्किट में बौद्ध धर्म से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों जैसे गया, बोधगया, राजगीर, वैशाली आदि शामिल हैं। अब ये सभी शहर रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे। बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक होगी। इस ट्रेन के माध्यम से नालंदा के लोगों के लिए गया और झारखंड व पटना जाना और आसान हो जाएगा। इसकी घोषणा से नालंदा के लोग काफी उत्साहित हैं। पर्यटकों के साथ रोजाना यात्रा करने वाले व्यवसासियों, नौकरीपेशा लोगों व छात्रों के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होगी। सोमवार को छोड़कर यह सप्ताह में छह दिन चलायी जाएगी। इसमें 12 से 16 कोच रहेंगे। राजगीर-पटना ट्रेन पर चलने वाली प्रमुख ट्रेन राजगीर-पटना मार्ग पर फिलहाल दर्जनभर ट्रेनें चल रही है। इनमें प्रमुख है श्रमजीवी एक्सप्रेस, राजगृह एक्सप्रेस और बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस। अजीमाबाद एक्सप्रेस, पटना-भभुआ रोड स्पेशल, तिलैया-दानापुर पैसेंजर ट्रेन भी चलती है। इसके अलावा दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा लोकल ट्रेन भी इस मार्ग पर चलती है। ट्रेन का टाइम टेबल : ट्रेन संख्या 63383 वैशाली-कोडरमा फास्ट मेमू स्टेशन आगमन प्रस्थान वैशाली 5.15 हाजीपुर 6.05 6.10 सोनपुर 6.20 6.22 पाटलिपुत्र 6.55 7.05 पटना जंक्शन 7.35 7.40 राजेन्द्र नगर 7.48 7.50 फतुहा 8.15 8.17 बख्तियारपुर 8.55 8.57 बिहारशरीफ 9.35 9.37 नालंदा 9.55 9.57 राजगीर 11.20 11.25 तिलैया 12.10 12.12 गया 13.20 13.30 गुरपा 14.15 14.17 कोडरमा 15.15 ट्रेन संख्या 63384 कोडरमा-वैशाली फास्ट मेमू कोडरमा 16.45 गुरपा 17.20 17.22 गया 18.05 18.15 तिलैया 19.05 19.07 राजगीर 19.50 19.55 नालंदा 20.10 20.12 बिहारशरीफ 20.28 20.30 बख्तियारपुर 21.00 21.02 फतुहा 21.25 21.27 राजेन्द्र नगर 23.18 23.20 पटना जंक्शन 23.30 23.35 पाटलिपुत्र 00.05 00.15 सोनपुर 00.40 00.42 हाजीपुर 01.02 01.07 वैशाली 02.45

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।