Khelo India Youth Games 2025 Draw Match Between Haryana and Madhya Pradesh Jharkhand and Haryana Boys Claim Victories हॉकी : बालिका वर्ग में पंजाब ने हिमाचल को हराया, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsKhelo India Youth Games 2025 Draw Match Between Haryana and Madhya Pradesh Jharkhand and Haryana Boys Claim Victories

हॉकी : बालिका वर्ग में पंजाब ने हिमाचल को हराया

हॉकी : बालिका वर्ग में पंजाब ने हिमाचल को हराया हॉकी : बालिका वर्ग में पंजाब ने हिमाचल को हराया हॉकी : बालिका वर्ग में पंजाब ने हिमाचल को हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 9 May 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
हॉकी : बालिका वर्ग में पंजाब ने हिमाचल को हराया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 2025 हरियाणा और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला रहा ड्रा बालक वर्ग में झारखंड और हरियाणा ने हासिल की जीत राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुक्रवार को खेल परिसर के टर्फ मैदान पर सुबह के सत्र में हॉकी के चार मुकाबले खेले गये। बालिका वर्ग में पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को कड़े मुकाबले में हराया। हरियाणा और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला ड्रा रहा। वहीं, बालक वर्ग में झारखंड और हरियाणा की टीमों ने जीत हासिल कर पूरे अंक हासिल किये। बालिका वर्ग में कड़े संघर्ष के बाद पंजाब को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 3-2 से जीत मिली।

पंजाब की गुरजीत कौर ने 2 तो तरनजीत कौर ने एक गोल दागा। हिमाचल की ओर से दोनों गोल ज्योति कुमारी ने किया। हरियाणा और मध्यम प्रदेश का मुकाबला एक-एक गोल से बराबर रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। हरियाणा की ओर से अंजनी ने तो मध्य प्रदेश की ओर से स्नेहा पटेल ने गोल किया। बालक वर्ग में मणिपुर के खिलाफ झारखंड की टीम बड़ी मुश्किल से जीत हासिल कर सकी। झारखंड ने 1-0 से यह मुकाबला जीता। झारखंड की ओर से एकमात्र गोल टोपनो जोलेन ने दागा। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मैच में कुल 6 गोल हुए। अंत में हरियाणा की टीम ने 4-2 से मुकाबला जीत लिया। हरियाणा की ओर से नितिन, अमित, अंकुश और पंकज शर्मा ने एक-एक गोल किया। यूपी के उज्जवल पाल व त्रिलोकी बेनवंशी भी गोल दागने में सफल रहे। टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में हुआ कड़ा मुकाबला बालक-बालिका वर्ग में खेले गये सिंगल्स मुकाबले राजगीर, निज संवाददाता। यूथ गेम्स के दौरान शुक्रवार को टेबल टेनिस में बालक-बालिका वर्ग के सिंगल्स क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। विजेता खिलाड़ी सेमीफाइनल में अब अपना पदक पक्का करने के लिए खेलेंगे। बालिका वर्ग में तमिलनाडु की एम हंसिनी ने सयानी पांडा को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने भी तमिलनाडु की नंदिनी बालाजी रीना के खिलाफ इसी अंतर से जीत हासिल की। महाराष्ट्र की शुक्राती शर्मा और दिल्ली की वंशिका मुदगल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि, शुक्राती ने यह मुकाबला 3-1 से जीत लिया। बालक वर्ग में महाराष्ट्र के कुशल चोपड़ा ने हिमाचल के नमन भटनागर को कड़े मुकाबले में पांच सेटों तक चले मुकाबले में 3-2 से हराया। तमिलनाडु के पीबी अभिनंद ने पश्चिम बंगाल के पुनीत विश्वास को 3-1 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने बिहार के हर्षित कुमार को 3-0 से हराकर पदक जीतने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, अंतिम मुकाबले में तमिलनाडु के मुथु राजशेखरन बालामुरुगन ने तेलंगाना के अरुष रेड्डी को आसानी से 3-0 से परास्त कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।