जिले में केरोसिन की नहीं हो रही आपूर्ति, नहीं बनता स्टोव पर खाना
बिहारशरीफ जिले में पीडीएस दुकानों में केरोसिन की आपूर्ति कई सालों से नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लकड़ी और उपला आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे गरीब परिवार खाना बनाते हैं। केरोसिन की मांग कम हो गई है और इसकी कीमत भी बढ़ गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

जिले में केरोसिन की नहीं हो रही आपूर्ति, नहीं बनता स्टोव पर खाना ग्रामीण इलाकों में लकड़ी व उपला आसानी से हो जाता है उपलब्ध पीडीएस दुकान को नहीं किया गया है केरोसिन की आपूर्ति बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पीडीएस दुकानों में कई साल से केरोसिन की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्टोव भी बाजार से लगभग गायब हो चुके हैं। एकाध घर में पुराना स्टोव है, लेकिन, उसपर खाना नहीं बनाया जाता। रहुई प्रखंड के सुभाष कुमार, सीमा देवी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव-देहात में आसानी से लकड़ी व उपला उपलब्ध हो जाता है। गरीब परिवार लकड़ी व उपला से ही भोजन बनाते हैं।
पीडीएस दुकान में जब केरोसिन मिलता था, तब लोग इसकी खरीदारी करते थे। लोगों के घरों में स्टोव भी रहता था। केरोसिन की आपूर्ति बंद होने व बिजली की निर्बाध आपूर्ति होने से केरोसिन का महत्व कम हो गया है। आम लोगों को केरोसिन से मतलब ही नहीं रह गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है। लोग अफवाह पर ध्यान नहीं दें। केरोसिन की मांग ही नहीं है। जिले में केरोसिन का दाम भी पहले के अपेक्षा काफी बढ़ गया है। रहुई के संजय पासवान व अन्य ने बताया कि केरोसिन का दाम 70 से 90 रुपये निर्धारित होने की सूचना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


