संतन बिगहा गांव में निकाली गयी शोभायात्रा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

थरथरी, निज संवाददाता। संतन बिगहा गांव में निकाली गयी शोभायात्रा संतन बिगहा गांव में निकाली गयी शोभायात्रा

संतन बिगहा गांव में निकाली गयी शोभायात्रा

थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के संतन बिगहा गांव के देवी स्थान मंदिर से सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा के बाद सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा व रासलीला की शुरुआत की गयी। हिलसा के बाबा अभय नाथ धाम से महिलाओं ने कलश में जलभरी की। हिलसा से लहरा डाक होते हुए यात्रा गांव के देवी स्थान पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते रहे। सोनू कुमार, केतु कुमार, गोलू कुमार आदि ने बताया कि यात्रा के साथ ही सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए।

(थरथरी से रौशन कुमार)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।