न्यायालय में न्यायाधीशों, कर्मियों एवं अधिवक्ताओं ने खेली होली

Feb 28, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

शेखपुरा न्यायालय में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने होली की शुभकामनाएं दीं और बार एवं बेंच के बीच समन्वय को मजबूत बनाने पर बल दिया। समारोह में अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

न्यायालय में न्यायाधीशों, कर्मियों एवं अधिवक्ताओं ने खेली होली

न्यायालय में न्यायाधीशों, कर्मियों एवं अधिवक्ताओं ने खेली होली फोटो 28मनोज01 - शेखपुरा न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी को गुलाल लगाते अधिवक्ता एवं कर्मी। शेखपुरा, निज सम्वाददाता। न्यायालय कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में होली मिलन समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी थे। समारोह में अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह, सचिव विपिन कुमार, संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव सहित संघ के अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। जिला जज ने न्यायालय कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए बार एवं बेंच के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं सौहार्द की परंपरा को और मजबूत बनाने पर बल दिया।

कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने सभी न्यायालय कर्मचारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए न्यायालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों के प्रति सदैव लगनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ रहने का आह्वान किया। मौके पर न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन सचिव सह मीडिया प्रभारी अजीत कुमार, अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम, सचिव कुमार मंजेश, संयुक्त सचिव अनिल कुमार, उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार धीरज सहित अन्य न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।