Biharsharif News: 22 को जिला नियोजनालय में जॉब कैंप, 30 पदों पर होगी बहाली
Biharsharif News: 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में जॉब कैंप आयोजित होगा, जिसमें नवीन किसान बायो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कृषि क्षेत्र में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 30 पदों के लिए चयन किया जाएगा। 12वीं पास और डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए ये अवसर हैं, जिसमें मासिक वेतन 12,000 से 15,000 रुपये होगा।

Biharsharif News: 22 को जिला नियोजनालय में जॉब कैंप, 30 पदों पर होगी बहाली कृषि क्षेत्र में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर होगा चयन 12वीं पास से डिप्लोमाधारी युवाओं को मिलेगा मौका बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में जिला नियोजनालय की ओर से 22 सितंबर को जॉब कैंप लगेगा। इसमें निजी कंपनी नवीन किसान बायो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कृषि क्षेत्र में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 30 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा या इससे अधिक योग्यता रखने वाले 19 से 40 वर्ष के युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ टीए-डीए, इंसेंटिव और बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यस्थल नालंदा, शेखपुरा, जमुई और गया रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने इच्छुक युवाओं से तय समय पर शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों के साथ पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय के माध्यम से ऐसे रोजगार शिविरों के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

