Biharsharif News: ममता की कठिन तपस्या है जीवित्पुत्रिका व्रत, तीन दिनों तक चलेगा अनुष्ठान

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: जिवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) का आयोजन इस बार तीन अक्टूबर को किया जाएगा। इस पर्व की शुरुआत दो अक्टूबर से होगी, जिसमें महिलाएं तीन दिनों तक विशेष अनुष्ठान करेंगी। इसके पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन निर्जला व्रत और तीसरे दिन पारण के साथ पारंपरिक अकुड़ी भात बनाया जाएगा।

Biharsharif News: ममता की कठिन तपस्या है जीवित्पुत्रिका व्रत, तीन दिनों तक चलेगा अनुष्ठान

Biharsharif News: ममता की कठिन तपस्या है जीवित्पुत्रिका व्रत, तीन दिनों तक चलेगा अनुष्ठान 2 अक्टूबर को नहाय-खाय, 3 को निर्जला व्रत और 4 को पारण पारण के बाद घरों में बनेगा अकुड़ी भात पावापुरी, निज संवाददाता। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगल की कामना का प्रतीक जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) इस बार तीन अक्टूबर को मनाया जाएगा। बिहार की लोकपरंपरा में विशेष स्थान रखने वाले इस पर्व की शुरुआत दो अक्टूबर शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी।

इस पर्व का प्रारंभ

तीन अक्टूबर शनिवार को माताएं पूरे दिन और रात निर्जला उपवास रखेंगी और शाम में जीमूतवाहन भगवान की आराधना करेंगी। वहीं, चार अक्टूबर को 7:30 बजे सुबह पारण के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। पारण के बाद घरों में पारंपरिक अकुड़ी भात बनाने की परंपरा निभाई जाएगी। पंडित रविकांत उपाध्याय ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मां और संतान के अटूट रिश्ते, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

जीमूतवाहन भगवान की पूजा

मान्यता है कि माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और कुशलता के लिए भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। व्रत से जुड़ी लोककथाओं में जीमूतवाहन के त्याग और परोपकार की गाथा सुनाई जाती है। उनकी कथा संतान की रक्षा, करुणा और दूसरों के जीवन के लिए समर्पण का संदेश देती है। तीन दिनों तक निभाई जाती है परंपरा : पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि पर्व के पहले दिन महिलाएं स्नान के बाद सात्विक भोजन करती हैं।

व्रत के तीसरे दिन

दूसरे दिन व्रती अन्न और जल का त्याग कर कठिन निर्जला उपवास रखती हैं। इसी कठिन साधना के कारण कई क्षेत्रों में इसे खर जितिया भी कहा जाता है। व्रत के तीसरे दिन निर्धारित समय पर पारण किया जाता है। इसके बाद परिवार के लोग पारंपरिक भोजन ग्रहण करते हैं। पावापुरी के साथ पूरे जिले में जितिया का पर्व धार्मिक आस्था के साथ पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं से भी जुड़ा है। महिलाएं बताती है कि पीढ़ियों से चली आ रही रीति-रिवाजों के माध्यम से नई पीढ़ी तक लोकसंस्कृति और पारिवारिक संस्कार पहुंचते हैं। माताओं के लिए यह पर्व अपनी संतान के प्रति प्रेम, चिंता और मंगलकामना व्यक्त करने का विशेष अवसर है। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)

सामान्य प्रश्न

✦जीवित्पुत्रिका व्रत कब मनाया जाएगा?−
जीवित्पुत्रिका व्रत इस बार तीन अक्टूबर को मनाया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: ममता की कठिन तपस्या है जीवित्पुत्रिका व्रत, तीन दिनों तक चलेगा अनुष्ठान