Biharsharif News: जिऊतिया को लेकर बाजार में चहल-पहल
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: जिऊतिया पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से शुक्रवार को हुई। चेवाड़ा बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखी, जहाँ अस्थायी दुकानों ने पूजा सामग्री और सब्जियों की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। भीड़ के कारण सदर बाजार में कई बार जाम जैसी स्थिति देखी गई।

Biharsharif News: जिऊतिया को लेकर बाजार में चहल-पहल फोटो चेवाड़ा जिऊतिया : चेवाड़ा बाजार में शुक्रवार को खरीदारी करते लोग। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय जिऊतिया पर्व शुक्रवार से शुरू हो गया। महापर्व को लेकर अहले सुबह से चेवाड़ा बाजार में काफी चहल पहल दिखी। पूजा को लेकर जगह-जगह अस्थायी दुकानें खुल गयी थीं। श्रद्धालु अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी करने में मशगूल दिखे। खासकर पूजा सामग्री और सब्जी की दुकानों पर अधिक भीड़ दिखी। खरीदारों की अधिक भीड़ के कारण सदर बाजार में कहीं बार जाम जैसी स्थिति बनी गयी।

