
बिहार की छवि खराब कर रहें महागठबंधन के लोग-सरयुग
झारखंड के विधायक सरयुग राय ने बिहार के नालंदा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी श्रवण कुमार के लिए प्रचार किया। उन्होंने महागठबंधन, जिसमें कांग्रेस और राजद शामिल हैं, पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। राय ने कहा कि विपक्ष बिहार में जंगलराज लाना चाहता है और एनडीए को मजबूती देने की अपील की।
बिहार की छवि खराब कर रहें महागठबंधन के लोग-सरयुग झारखंड के विधायक ने एनडीए के पक्ष में किया प्रचार फोटो : नूरसराय सरयुग : नूरसराय के सकरौढ़ा गांव में सभा में शामिल झारखंड के विधायक सरयुग राय, एनडीए प्रत्याशी श्रवण कुमार व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। नालंदा विधानसभा क्षेत्र के सकरौढ़ा, बघाड़, अतरामचक, गोडीहा, ननौरा आदि गांव में झारखंड के विधायक सरयुग राय ने जनसंपर्क व सभा कर एनडीए प्रत्याशी श्रवण कुमार के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कांग्रेस, राजद समेत सभी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता से झूठे वादे कर देश में बिहार की छवि को खराब कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार में फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। लोगों की सुख-शांति को छीनना चाहते हैं। हमारा दायित्व है कि विपक्ष की इस साजिश को पहचाने और एनडीए प्रत्याशी को वोट देकर नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें। तेजस्वी जिस तरह एनडीए के घोषणा पत्र पर बात कर रहे हैं, उनकी बुद्धि पर तरस आ रहा है। उन्हें एनडीए के घोषणापत्र का स्वागत करना चाहिए। तेजस्वी ये भूल गये हैं कि जब उनके माता-पिता की सरकार थी तब बिहार का क्या हाल था। नीतीश कुमार ने बिहार की छवि बदलकर देश और दुनिया में पहचान दिलाई है। श्रवण कुमार ने कहा कि एनडीए जो कहता है कि उसे पूरा करने में विश्वास रखता है। घोषणापत्र में जो भी वादा किया गया है, उसे एक-एक कर लागू किया जाएगा। मौके पर अरविंद कुमार सिन्हा, तन्नू सिंह, रजनीश सिंह, प्रीतम राजा, छोटू सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा, दिग्विजय सिंह, पप्पू सिंह, परमानंद सिंह, धीरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, विक्की, सोनू, सतीश सिंह, चंदन सिंह, भोला सिंह, मनोज सिंह, सुधीर सिंह आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




