सड़क निर्माण के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन
Feb 24, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
जदयू नेता कौशल यादव ने विधायक रुहेल रंजन को ज्ञापन सौंपकर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोसियावां पंचायत में एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की मांग की है। ज्ञापन में विधानसभा के प्रश्नकाल में इस मुद्दे को उठाने की अपील की गई है।

एकंगरसराय, निज संवाददाता। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जदयू नेता कौशल यादव ने स्थानीय विधायक रुहेल रंजन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कोसियावां पंचायत के खरज्जमा और कोसियावां रेलवे क्रॉसिंग के बीच एक किलोमीटर लंबी सड़क बनवाने की मांग की है। ज्ञापन के जरिए इस महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा के आगामी प्रश्नकाल में प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


