
पीएम व सीएम की लहर में टूट गया जाति का तिलस्म
पीएम व सीएम की लहर में टूट गया जाति का तिलस्मपीएम व सीएम की लहर में टूट गया जाति का तिलस्म
पीएम व सीएम की लहर में टूट गया जाति का तिलस्म कई बूथों पर एनडीए गठबंधन को मिला एकतरफा वोट जिले के शेखपुरा और बरबीघा में जदयू की शानदार जीत पिछले चुनाव में शेखपुरा सीट से राजद की हुई थी जीत फोटो शेखपुरा चुनाव : जदयू की जीत पर शेखपुरा जश्न मनातीं महिलाएं। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की लहर में विधानसभा चुनाव में जातीय फैक्टर ध्वस्त हो गया। जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए दी गयी आर्थिक मदद, घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह 125 यूनिट बिजली फ्री, पेंशन की राशि में वृद्धि के साथ नौकरीपेशा वालों के वेतन में वृद्धि ने विपक्षियों की सारी घोषणाओं की हवा निकाल दी।
हालांकि, राजद की ओर से भी रेबड़ी का एलान किया गया था। परंतु, वोटरों ने सीएम की बातों पर ही विश्वास किया और जमकर वोट डाला। शेखपुरा विधानसभा में कैथवा गांव के ग्रामीणों के साथ मारपीट फिर मोकामा के प्रकरण ने स्वर्ण जाति के वोटरों को पूरी तरह से जदयू के साथ कर दिया। हालांकि, साल 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले राजद प्रत्याशी विजय सम्राट को इस चुनाव में चार हजार अधिक वोट मिले। लेकिन, जदयू प्रत्याशी के वोट 80 हजार के पार चला गया। खासकर महिला वोटरों ने जात-पात से ऊपर उठकर जदयू के पक्ष में मतदान किया। बरबीघा विधानसभा में फिर से बाहरी प्रत्याशी जदयू के पुष्पंजय कुमार ने बाजी मारी। सीएम की लहर का यह हाल था कि बरबीघा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को अपने गृह पंचायत में भी जदयू प्रत्याशी से पीछे होना पड़ा। बरबीघा में जदयू के साइलेंट वोटरों ने भी बड़ी भूमिका निभाई। इन वोटरों ने चुपचाप तीर छाप पर वोट डाला और जदयू प्रत्याशी की जीत में बड़ी भूमिका अदा की। जीत पर मनायी खुशी : जिले के दोनों विधानसभा शेखपुरा और बरबीघा में जदयू प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जीते प्रत्याशियों को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। जीत के जश्न में समर्थकों ने आतिशबाजियां की। शेखपुरा विधानसभा में प्रत्याशियों को मिले मत: प्रत्याशी मत पोस्टल बैलेट रंधीर कुमार सोनी(जदयू) 82922 140 विजय सम्राट (राजद) 60375 184 राजेश कुमार(जसुपा) 4184 28 विजय कुमार (निर्दलीय) 3819 07 उमेश सिंह (आप) 2834 05 सुनील कुमार (निर्दलीय) 2368 00 देवेन्द्र कुशवाहा(निर्दलीय) 2048 06 बीरेंद्र पासवान (निर्दलीय) 1685 01 कुंदन कुमार (निर्दलीय) 684 01 नोटा 2422 शेखपुरा विधानसभा में प्रत्याशियों को मिले मत प्रत्याशी मत पोस्टल बैलेट पुष्पंजय कुमार(जदयू) 61882 186 त्रिशुलधारी सिंह (कांग्रेस) 36389 151 सुदर्शन कुमार (निर्दलीय) 28411 104 मुकेश सिंह(जसुपा) 4684 00 सतीश कुमार(निर्दलीय) 2373 02 संजय प्रभात (निर्दलीय) 1446 00 मुरारी कुमार (बसपा) 1313 00 पवन कुमार(द पुलरल्स पार्टी ) 934 00 सिकन्दर चौधरी (राइट टू रिकॉल पार्टी) 785 00 नोटा 6197 चुनाव परिणाम आकड़ों में : शेखपुरा विधानसभा : - 2020 : राजद के विजय सम्राट को 56612 वोट जदयू के रणधीर सोनी को 50412 वोट 2025 जदयू के रणधीर कुमार सोनी को 82922 मत राजद के विजय सम्राट को 60375 मत बरबीघा विधानसभा : - 2020 : जदयू के सुदर्शन कुमार को 39878 वोट कांग्रेस के गजानंद शाही को 39765 वोट 2025 : जदयू के कुमार पुष्पंजय को 61882 वोट कांग्रेस के त्रिशूलधारी को 36389 वोट

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




