Biharsharif News: नये प्रोजेक्टों से डेयरी प्रसंस्करण में निवेश में होगी वृद्धि

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: बिहारशरीफ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी में कई योजनाओं की आधारशिला रखी। दही और लस्सी प्लांट के निर्माण से सुधा ब्रांड को नई पहचान मिलेगी। दो लाख किसानों को दूध उत्पादन से जोड़ने का लक्ष्य है।

Biharsharif News: नये प्रोजेक्टों से डेयरी प्रसंस्करण में निवेश में होगी वृद्धि

Biharsharif News: नये प्रोजेक्टों से डेयरी प्रसंस्करण में निवेश में होगी वृद्धि दो लाख और किसान जोड़े जाएंगे दुग्ध उत्पादन से फोटो: अरविंद डेयरी : नालंदा डेयरी में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी के स्वागत के लिए तैनात डेयरी मत्स्य एवं पशुपालन संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, नालंदा डेयरी के सीईओ अरविंद कुमार सिन्हा व कॉम्फेड की टीम। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि।

योजनाओं का आधारशिला

सोमवार को नालंदा डेयरी में सीएम सम्राट चौधरी द्वारा द्वारा कई योजनाओं की आधारशिला, तो कई अन्य की शुरुआत की गयी। दही व लस्सी प्लांट के निर्माण से सुधा ब्रांड को नया आयाम मिलेगा। डेयरी प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश में वृद्धि होगी। डेयरी मत्स्य एवं पशुपालन संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने बिहार सरकार के 100 दिन पूरा होने पर कॉम्फेड की उपलब्धियों की प्रस्तुति दी।

किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ढाई हजार से अधिक नई दुग्ध उत्पादक समितियों का गठन किया गया है। डेयरी के सीईओ अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि नालंदा, शेखपुरा व नवादा जिलों में दो लाख और किसानों को दूध उत्पादन से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके जिए जीविका दीदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कॉम्फेड व सुधा ब्रांड वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धक डेयरी ब्रांड बनकर उभरेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नालंदा डेयरी में किसने कार्यक्रम का आयोजन किया?
सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी में कार्यक्रम का आयोजन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBiharsharif News: नये प्रोजेक्टों से डेयरी प्रसंस्करण में निवेश में होगी वृद्धि