सोगरा वक्फ स्टेट की जांच में वित्तीय अनियमितता और नियमों की अनदेखी उजागर

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

सोगरा वक्फ स्टेट में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच में कई गंभीर मामलों का खुलासा हुआ है। तीन सदस्यीय जांच टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें स्कूल-कॉलेजों से लाखों रुपये लेने और राजगीर कब्रिस्तान की जमीन को 99 साल के लिए लीज देने के मामले शामिल हैं।

सोगरा वक्फ स्टेट की जांच में वित्तीय अनियमितता और नियमों की अनदेखी उजागर

सोगरा वक्फ स्टेट की जांच में वित्तीय अनियमितता और नियमों की अनदेखी उजागर तीन सदस्यीय टीम ने सौंपी रिपोर्ट, स्कूल-कॉलेज से लाखों रुपये लेने और राजगीर कब्रिस्तान की जमीन 99 साल के लिए लीज देने का मामला बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

जांच में गंभीर आरोप

सोगरा वक्फ स्टेट में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, पद के दुरुपयोग और वक्फनामा व न्यायालय के आदेशों की अनदेखी के आरोपों की जांच में कई गंभीर मामले सामने आए हैं। बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड की तीन सदस्यीय जांच टीम ने कई दौर की जांच के बाद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी भेजी गयी है। यह मामला सामाजिक नेता मोहम्मद नवाब हसन, अंजुमन मुफीदूल इस्लाम के उपाध्यक्ष मीर अरशद हुसैन व महफूज आलम समेत अन्य बुद्धिजीवियों की ओर से मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को दिए आवेदन के बाद सामने आया। विभाग के निर्देश पर वक्फ बोर्ड ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दोनों पक्षों से बातचीत और दस्तावेजों की जांच करायी।

हाईकोर्ट के आदेश और वक्फनामा की अनदेखी

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2020 में गठित सोगरा वक्फ स्टेट की कमेटी पांच साल के लिए थी। आरोप है कि 137 साल पुराने वक्फनामा में बदलाव कर तत्कालीन डीएम और एसडीओ को हटाया गया। जांच में बदलाव कर नया वक्फनामा तैयार करने की बात भी सामने आयी। इसकी सूचना वक्फ बोर्ड को नहीं देने पर टीम ने चिंता जतायी। रिपोर्ट में बरबीघा बस स्टैंड की नीलामी नहीं कराने का भी उल्लेख है। साथ ही, सोगरा वक्फ स्टेट से जुड़े कई न्यायालयी मामलों में पैरवी नहीं होने के कारण मुकदमों के खारिज होने की बात कही गयी है।

स्कूल-कॉलेज से लाखों लेने का मामला

जांच में सोगरा हाईस्कूल से पांच लाख और सोगरा कॉलेज से 25 लाख रुपये लिए जाने का मामला सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, यह राशि शिक्षा बोर्ड की अनुमति और वक्फ की मंजूरी के बिना लिए जाने का आरोप है। बीबी जीयन वक्फ नंबर-5 की संपत्ति से हुई आय का हिसाब भी अब तक उपलब्ध नहीं कराने की बात कही गयी है।

राजगीर कब्रिस्तान की जमीन 99 साल की लीज

रिपोर्ट में राजगीर कब्रिस्तान कमेटी संख्या 478 और 700 की जमीन को 99 साल के लिए लीज पर देने पर भी सवाल उठाया गया है। पांच साल में सोगरा वक्फ स्टेट की ओर से सब-कमेटी, वित्त कमेटी और डेवलपमेंट कमेटी गठित नहीं करने का भी उल्लेख है। जांच टीम ने सोगरा हाईस्कूल के बायलॉज में बदलाव की सूचना वक्फ बोर्ड को नहीं देने तथा पदों पर नियुक्तियों से जुड़े मामलों पर भी आपत्ति जतायी है। रिपोर्ट में स्कूल, कॉलेज, मदरसा और राजगीर कब्रिस्तान कमेटी से जुड़े मामलों की विस्तृत जांच की जरूरत बतायी गयी है।

सामान्य प्रश्न

✦सोगरा वक्फ स्टेट की जांच में किन-किन आरोपों का सामना करना पड़ रहा है?−
सोगरा वक्फ स्टेट में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, पद के दुरुपयोग और वक्फनामा व न्यायालय के आदेशों की अनदेखी के आरोप हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसोगरा वक्फ स्टेट की जांच में वित्तीय अनियमितता और नियमों की अनदेखी उजागर