
खेल अकादमी को हॉकी सेंटर फॉर एक्सीलेंस की मिली मान्यता
अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष ने खेल मंत्री को सौंपा सर्टिफिकेट खेल अकादमी को हॉकी सेंटर फॉर एक्सीलेंस की मिली मान्यता
अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष ने खेल मंत्री को सौंपा सर्टिफिकेट चेन्नई में जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी के फाइनल के बाद मिला प्रमाण पत्र फोटो: हॉकी-चेन्नई में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को सर्टिफिकेट देते अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष तैयब इकराम व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर के खेल अकादमी को एशियन हॉकी फेडरेशन अकादमी और हॉकी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिला है। चेन्नई में आयोजित जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष तैयब इकराम ने हॉकी इंडिया के महासचिव और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकर की मौजूदगी में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को इसका प्रमाण पत्र सौंपा।

खेल मंत्री ने कहा कि देश के राष्ट्रीय खेल के लिये मिली यह मान्यता बिहार के लिए गर्व की बात है। साथ ही यह बिहार की उभरती खेल शक्ति का प्रमाण और एशियाई हॉकी संरचना में बिहार की मजबूत उपस्थिति का सबूत है। देश में पहली बार किसी खेल अकादमी को यह मान्यता मिली है। यह उपलब्धि सरकार की खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एएचएफ की ओर से जारी पत्र के अनुसार खेल अकादमी को एशियन हॉकी फेडरेशन अकादमी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में प्रमाणित करते हुए उन्हें खुशी हो रही है। खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने इस उपलब्धि को राज्य के हॉकी खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ के लिए गर्व का क्षण बताया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


