
मातृत्व की मिसाल: चुनाव संपन्न कराने के अगले दिन मां बनीं डीसीएलआर रश्मि कुमारी
हिलसा की डीसीएलआर रश्मि कुमारी ने गर्भावस्था के अंतिम चरण में चुनाव की जिम्मेदारी निभाई। चुनाव संपन्न होने के अगले दिन उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। रश्मि ने कहा कि यह उनकी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी और मातृत्व का आशीर्वाद है। परिवार और सहकर्मियों के सहयोग से उन्होंने दोनों जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया।
मातृत्व की मिसाल: चुनाव संपन्न कराने के अगले दिन मां बनीं डीसीएलआर रश्मि कुमारी गर्भावस्था के अंतिम चरण में भी हिलसा डीसीएलआर ने संभाली चुनाव की कमान कहा- यह लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की पूर्ति और मातृत्व का आशीर्वाद फोटो: 12हिलसा01: हिलसा की डीसीएलआर रश्मि कुमारी एवं उनके स्वजन के गोद में नवजात बच्ची। हिलसा, निज प्रतिनिधि। इस्लामपुर विधानसभा निर्वाचन पदाधिकारी सह हिलसा की डीसीएलआर रश्मि कुमारी ने कर्तव्य और मातृत्व, दोनों की जिम्मेदारी एक साथ निभाकर एक अनूठी मिसाल पेश की है। गर्भावस्था के अंतिम चरण में होने के बावजूद, उन्होंने न केवल विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक संचालन किया।
बल्कि पहले चरण का मतदान संपन्न कराने के अगले ही दिन एक स्वस्थ बच्ची को भी जन्म दिया। यह लोकतंत्र के प्रति मेरा कर्तव्य था: डीसीएलआर रश्मि कुमारी ने बताया कि इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में 390 बूथ बनाए गए थे। पहले फेज में चुनाव सम्पन्न कराने के उपरांत ईवीएम को पूरी पारदर्शिता के साथ स्ट्रॉन्ग रूम में रखते और सील करते हुए काफी रात हो गई। अगले दिन प्रसव पीड़ा के साथ असहज महसूस हुआ, तब जाकर अस्पताल में भर्ती हुई और स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति मेरा कर्तव्य था। दोहरी खुशी का क्षण: रश्मि कुमारी ने अपनी इस दोहरी जिम्मेदारी को निभाने का श्रेय अपने परिवार और सहकर्मियों को दिया। कहा कि परिवार और सहकर्मियों ने सहयोग दिया। जिससे मैं शारीरिक असुविधा के बावजूद पूरी निष्ठा से काम कर सकी। चुनाव संपन्न होते ही मुझे प्रसव पीड़ा हुई। यह मेरे लिए दोहरी खुशी का क्षण था। एक तरफ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की पूर्ति, दूसरी तरफ मातृत्व का आशीर्वाद।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




