उड़नदस्ता दल ने किसान कॉलेज का किया निरीक्षण
बिहारशरीफ के किसान कॉलेज में पीपीयू के स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल ने निरीक्षण किया। डॉ. श्यामसुंदर प्रसाद और प्रो. रवींद्रनाथ सिंह ने परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रो. मनोज कुमार द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता की निगरानी की जा रही है, ताकि छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सके।

उड़नदस्ता दल ने किसान कॉलेज का किया निरीक्षण फोटो : किसान कॉलेज : किसान कॉलेज में परीक्षा के दौरान निरीक्षण बुधवार की शाम में करती उड़नदस्ता की टीम। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। किसान कॉलेज में पीपीयू के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 की चल रही परीक्षा का विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता टीम ने बुधवार की शाम में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उड़न दस्ता दल के सदस्य डॉ. श्यामसुंदर प्रसाद एवं प्रो. रवींद्रनाथ सिंह में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रो. डॉ. दिव्यांशु कुमार ने दल के साथ परीक्षा केन्द्र की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं पारदर्शिता की समीक्षा की। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता रखी गयी। वहां से इसकी लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि छात्रों को बेहतर परीक्षा वातावरण उपलब्ध हो सके। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


