ऑटोमेटिक रेलवे ट्रैकिंग सिस्टम और ऑनलाइन वोटिंग मशीन मॉडल काफी आकर्षक
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नालंदा में भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने 214 विज्ञान और तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें ऑटोमेटिक रेलवे ट्रैकिंग सिस्टम और ऑनलाइन वोटिंग मशीन शामिल थे। शिक्षाविदों ने बच्चों के नवाचार की सराहना की और इसे प्रेरक बताया।

ऑटोमेटिक रेलवे ट्रैकिंग सिस्टम और ऑनलाइन वोटिंग मशीन मॉडल काफी आकर्षक विज्ञान के 214 मॉडन प्रदर्शनी में बच्चों ने किया प्रदर्शित नन्हे वैज्ञानिकों के नवाचार ने अतिथियों को किया मंत्रमुग्ध फोटो: 28 नालंदा 01 : नालंदा में शनिवार को नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल का अवलोकन करते पुरातत्व विभाग के सुनील कुमार व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शनिवार को भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी लगी। कल्पना: विज्ञान का सजीव रूप थीम पर छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मॉडल के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, सामाजिक विज्ञान और गणित से जुड़े 214 मॉडल प्रदर्शित किए।
ऑटोमेटिक रेलवे ट्रैकिंग सिस्टम, ऑनलाइन वोटिंग मशीन, लाइट पॉल्यूशन मॉडल, स्मोक डिटेक्शन एवं क्लीनर सिस्टम को लोगों ने सबसे अधिक पसंद किया। लोगों ने उसकी काफी सराहना की। मुख्य अतिथि शिक्षाविद उपेन्द्र कुमार व पुरातत्व विभाग के सुनील कुमार ने बच्चों के मॉडल को काफी प्रेरक बताया। शिवम रेशिडेंसियल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रो. कुमार आनंद ने कहा रटंत विद्या की बजाय व्यावहारिक और प्रायोगिक ज्ञान ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में शोध क्षमता और नवाचार कौशल विकसित होते हैं। विज्ञान के साथ-साथ बच्चों ने कला, संस्कृति और फूड फेस्ट में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखायी। मौके पर समाजसेवी सुधीर कुमार व अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


