Biharsharif News: 6 दिसंबर से पहले संवरना होगा आंबेडकर पार्क

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: 6 दिसंबर से पहले आंबेडकर पार्क के अधूरे कार्यों को पूरा कराने की पहल की जाएगी। पार्क के गंदगी फैलाने पर भी संघ ने चिंता जताई। संघ की बैठक में सफाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भी राजगीर में होगा।

Biharsharif News: 6 दिसंबर से पहले संवरना होगा आंबेडकर पार्क

Biharsharif News: 6 दिसंबर से पहले संवरना होगा आंबेडकर पार्क अधूरे कार्य पूरे कराने का निर्णय, गंदगी पर रोक लगाने की भी उठी मांग एससी-एसटी कर्मचारी संघ की बैठक में लिया गया फैसला, नगर आयुक्त से बात कर काम पूरा कराने की पहल फोटो: रंजन : शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारी संघ की बैठक में अध्यक्ष सह आपदा प्रबंधन एडीएम रंजन कुमार चौधरी व अन्य। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर से पहले अंबेडकर पार्क के अधूरे कार्यों को पूरा कराने की पहल शुरू होगी। बाबा साहेब आंबेडकर चौक स्थित पार्क में गंदगी फैलाये जाने पर भी संघ ने चिंता जतायी है।

पार्क की स्थिति

पार्क की साफ-सफाई और अधूरे कार्यों को पूरा कराने का निर्णय शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आपदा प्रबंधन एडीएम सह संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि पार्क में अब भी कई कार्य अधूरे हैं। ऐसे में महापरिनिर्वाण दिवस से पहले पार्क को व्यवस्थित करना जरूरी है। संघ की ओर से नगर आयुक्त से बात कर अधूरे कार्यों को पूरा कराने की पहल की जाएगी।

गंदगी की समस्या

पार्क में गंदगी पर जतायी नाराजगी : बैठक में बाबा साहेब की प्रतिमा और पार्क परिसर की गरिमा बनाये रखने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि पार्क में गंदगी फैलाये जाने पर रोक लगनी चाहिए। आंबेडकर चौक शहर का महत्वपूर्ण स्थल है, इसलिए यहां साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

राजकीय सम्मेलन

राजगीर में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन : बैठक में महालेखाकार पटना के वरीय लेखा परीक्षक सह संघ के राज्यस्तरीय प्रतिनिधि संजय कुमार का स्वागत किया गया। संघ के राज्य महासचिव देवेंद्र रजक के नालंदा आगमन को लेकर भी चर्चा हुई। संजय कुमार ने बताया कि संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन राजगीर में आयोजित किया जाएगा। संगठन के खाते में शून्य, सदस्य देंगे एक-एक हजार : जिला सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि वर्तमान में संगठन का कोष शून्य है। संगठन को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रति सदस्य एक हजार रुपये सहयोग राशि देने का निर्णय लिया गया। संघ के रमेश पासवान और भोला पासवान ने बताया कि इस महीने संगठन की यह तीसरी बैठक है। बैठक में शिवधर पासवान, सूर्यनंदन चौधरी, रमेश पासवान, भोला पासवान, शिवालक पासवान, संतोष कुमार, अजीत कुमार, महारानी देवी, जयप्रकाश, राजकुमार दास, अरविंद कुमार, राजीव कुमार, अनिल पासवान, राजीव नयन कुमार, शंकर चौधरी, संजीत कुमार दास समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

FAQs

बाबा साहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस कब है?
बाबा साहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: 6 दिसंबर से पहले संवरना होगा आंबेडकर पार्क