Biharsharif News: ब्रह्मगावां में फूड प्रोसेसिंग और फैब्रिकेशन यूनिटें लगेंगी, युवाओं को घर में ही मिलेगा रोजगार

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: ब्रह्मगावां में एक नया औद्योगिक पार्क बन रहा है, जिससे नालंदा जिले में आर्थिक विकास होगा। युवा रोजगार के लिए पलायन नहीं करेंगे, क्योंकि स्थानीय किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य मिलेगा। फूड प्रोसेसिंग और जनरल फैब्रिकेशन उद्योग स्थापित होंगे, जिससे क्षेत्र का विकास होगा।

Biharsharif News: ब्रह्मगावां में फूड प्रोसेसिंग और फैब्रिकेशन यूनिटें लगेंगी, युवाओं को घर में ही मिलेगा रोजगार

Biharsharif News: ब्रह्मगावां में फूड प्रोसेसिंग और फैब्रिकेशन यूनिटें लगेंगी, युवाओं को घर में ही मिलेगा रोजगार किसानों को अपनी उपज का मिलेगा मुंहमांगा दाम, बिछेगा अत्याधुनिक सुविधाओं का जाल नालंदा के साथ ही सूबे के आर्थिक ढांचे को मिलेगी मजबूती बिहारशरीफ/इस्लामपुर, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा जिले के आर्थिक विकास और समृद्धि को एक नई उड़ान मिलने वाली है। रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद जगी है।

औद्योगिक पार्क का निर्माण

इस्लामपुर प्रखंड के ब्रह्मगावां में 564 एकड़ की विशाल जमीन पर एक नया औद्योगिक पार्क (इंडस्ट्रियल एरिया) आकार लेगा। एक दिन पहले डीएम उदिता सिंह और स्थानीय विधायक रुहेल रंजन ने अधिकारियों की टीम के साथ इस प्रस्तावित जमीन का जायजा लिया। इस पार्क के बनने से न सिर्फ नालंदा, बल्कि पूरे सूबे का आर्थिक ढांचा मजबूत होगा।

किसानों को सही दाम

खेतों की उपज का मिलेगा सही दाम: नालंदा एक कृषि प्रधान जिला है, इसलिए इस औद्योगिक हब में सबसे ज्यादा जोर फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) यूनिटों पर रहेगा। विधायक ने बताया कि यहां पैदा होने वाले अनाज, आलू, प्याज और सब्जियों से जुड़े उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी। इससे किसानों को अपनी फसल औने-पौने दाम पर बिचौलियों को नहीं बेचनी पड़ेगी। उन्हें घर के पास ही उपज का बेहतर बाजार और उचित मुनाफा मिलेगा, जिससे अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

रोजगार की संभावना

रोजगार मिलेगा तो रुकेगा पलायन: औद्योगिक पार्क में फूड प्रोसेसिंग के साथ जनरल फैब्रिकेशन और सूक्ष्म, लघु व मध्यम दर्जे (एमएसएमई) के कई उद्योग भी लगाए जाएंगे। जमीन के मुआयने के दौरान डीएम ने स्थानीय किसानों और ग्रामीणों से सीधी बातचीत कर उन्हें प्रोजेक्ट के फायदे बताए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां फैक्ट्रियां चालू होने से हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। रोजी-रोटी के लिए जो युवा मजबूरन परदेस जाते हैं, उन्हें अपने ही जिले में काम मिल सकेगा, पलायन पर ब्रेक लगेगा।

आधुनिक सुविधाओं का विकास

चकाचक होंगी सड़कें, बढ़ेंगी सुविधाएं: इस बड़े प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से सिर्फ फैक्ट्रियां ही नहीं लगेंगी, बल्कि पूरे इलाके का कायाकल्प हो जाएगा। ब्रह्मगावां और इसके आसपास के गांवों में सड़कों का जाल बिछेगा। निर्बाध बिजली, जलापूर्ति और बेहतरीन ट्रांसपोर्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं बहाल होंगी। यह पार्क निवेश को आकर्षित करेगा और क्षेत्रीय विकास का एक मजबूत आधार बनेगा। इससे जिले को व्यावसायिक नक्शे पर एक नई और सशक्त पहचान मिलेगी।

सामान्य प्रश्न

ब्रह्मगावां में औद्योगिक पार्क कब स्थापित होगा?
अभी तक एक विशेष तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: ब्रह्मगावां में फूड प्रोसेसिंग और फैब्रिकेशन यूनिटें लगेंगी, युवाओं को घर में ही मिलेगा रोजगार