गिरियक में भाकपा ने किया प्रदर्शन
Feb 28, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक में भाकपा का प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना गिरियक में भाकपा का प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अंचल सचिव सुरेश प्रसाद सिंह समेत अन्य ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। श्री सिंह ने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसान, कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में सत्येंद्र कृष्णम, शिवकुमार यादव, राजेंद्र पंडित, उपेंद्र प्रसाद, अनिरुद्ध कुमार, राजेंद्र सिंह, धुरी पासवान व अन्य शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



