एकंगरसराय में बस स्टैंड और टेम्पो पड़ाव बनाने की मांग
एकंगरसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक हुई, जिसमें महंगाई और रसोई गैस की किल्लत पर चर्चा की गई। चंदेश्वर चौधरी ने प्रशासन से बस स्टैंड और टेम्पो पड़ाव की व्यवस्था की मांग की। अंचल सचिव श्रवण यादव ने फुटपाथी दुकानदारों की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

एकंगरसराय, निज संवाददाता। डाकबंगला में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अंचल इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता बालेश्वर रविदास ने की। चंदेश्वर चौधरी ने कहा कि वर्तमान में जनता महंगाई, रसोई गैस की किल्लत से त्रस्त है। उन्होंने प्रशासन से एकंगरसराय में जल्द से जल्द बस स्टैंड और टेम्पो पड़ाव की व्यवस्था करने की मांग की। अंचल सचिव सह जिला परिषद सदस्य श्रवण यादव ने कहा कि सरकार फुटपाथी दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करे, अन्यथा भाकपा पंचायत से लेकर जिला स्तर तक उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर मनोज कुमार, योगेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, सूर्यदेव यादव, नरेश प्रसाद, शैलेंद्र पासवान आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


