तीसरी-चौथी रेललाइन बिछाने की अनुमति
Feb 24, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
केन्द्रीय कैबिनेट ने पुनारख-किऊल तीसरी और चौथी लाइन, गोंडिया-जबलपुर दोहरीकरण और गम्हरिया-चांडिल तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की स्वीकृति दी। इन परियोजनाओं पर 9,072 करोड़ रुपये खर्च होंगे और ये पांच साल में पूरी होंगी। इससे बिहार और झारखंड की ट्रेनों में समय की बचत होगी।

बिहारशरीफ। केन्द्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को पुनारख-किऊल तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही, गोंडिया-जबलपुर दोहरीकरण व गम्हरिया-चांडिल तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की भी स्वीकृति दी गयी है। पांच साल में पूरा होनी वाली इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में 9,072 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुनारख-किऊल तीसरी और चौथी लाइन बिछने से राजगीर-बख्तियारपुर से बाढ़ जाने वाली गाड़ियों को सहूलियत होगी। ऐसे में नालंदा, नवादा व गया जिलों के साथ ही झारखंड से आने वाले गाड़ियों को बाढ़ की ओर जाने में समय की बचत होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


