8 साल बाद भारत फिर से एशिया का चैम्पियन
8 साल बाद भारत फिर से एशिया का चैम्पियन8 साल बाद भारत फिर से एशिया का चैम्पियन8 साल बाद भारत फिर से एशिया का चैम्पियन8 साल बाद भारत फिर से एशिया का चैम्पियन

8 साल बाद भारत फिर से एशिया का चैम्पियन कोरिया को 4-1 से हराया, एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया पर्यटक नगरी राजगीर में महिलाओं के बाद पुरुषों ने लहराया परचम शुरू से अंत तक कोरिया की टीम पर बनाये रखा दबदबा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर का हॉकी मैदान भारतीय टीम के लिए भाग्यशाली साबित हुआ है। पिछले साल भारतीय महिला टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस बार पुरुष टीम ने चैम्पियन बनकर अपना परचम लहराया है। टूर्नामेंट में अपराजेय रहने वाली भारत की टीम चैम्पियन बन गयी है। एकतरफा मुकाबले में भारत ने चीन को 4-1 से हरा दिया।
मैच में शुरू से अंत तक भारतीय खिलाड़ियों ने कोरिया की टीम पर दबदबा बनाये रखा। मैच शुरू होने के 30 सेकेंड बाद ही सुखजीत सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागकर एक गोल की बढ़त दिला दी। गोल होते हुए दर्शकों का उत्साह आसमान पर पहुंच गया। उत्साहित होकर भारतीय खिलाड़ियों ने कोरिया के गोलपोस्ट पर आक्रमण जारी रखा। इसका फायदा आठवें मिनट में मिला। कोरियाई डिफेंडर की गलती से भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला। हालांकि, जुगराज सिंह का शॉट कोरियाई गोलकीपर ने रोक लिया। दर्शकों में कुछ देर के लिए मायूसी छा गयी। पहला हाफ खत्म होने से दो मिनट पहले दिलप्रीत सिंह ने गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। 45वें मिनट में दिलप्रीत ने फिर से गोल कर दिया। 50वें मिनट में अमित रोहिदास ने गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। 51वें मिनट में कोरिया के डेन सोन ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




