Biharsharif News: हिलसा के रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में होगा झंडोत्तोलन
Biharsharif News: एसडीओ ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर की बैठक हिलसा के रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में होगा झंडोत्तोलन हिलसा के रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में होगा झंडोत्तोलन

Biharsharif News: एसडीओ ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर की बैठक हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को एसडीओ अमित कुमार पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा के साथ तैयारी में जुट जाने की अपील की।
तैयारियों का पूर्वाभ्यास
परेड का पूर्वाभ्यास कराने का निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य समारोह रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में होगा। उन्होंने कहा कि झंडोत्तोलन पूर्व निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल के अनुसार ही किया जाएगा। राष्ट्रीय गान गाने की जिम्मेदारी निजी विद्यालयों की छात्राओं को सौंपी गई है। परेड के साथ झंडे को सलामी दी जाएगी। इसके बाद नागरिक और प्रशासन के बीच फुटबॉल मैच खेला जाएगा।
तिरंगा यात्रा का आयोजन
12 अगस्त को प्रखंड कार्यालय से रामबाबू हाई स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें हिलसा के सभी सरकारी कर्मी, गणमान्य व्यक्ति और कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं होने वाले सरकारी कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी को शहर में लगी खराब तिरंगा लाइटों की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। मुख्य समारोह स्थल पर मंच बनाने और तिरंगा यात्रा सहित सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी गई है। मौके पर मुख्य अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार मौर्य, कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर कुमार, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चंद्रभानु, बीईओ नितेश रंजन, नरेश प्रसाद अकेला, अर्जुन विश्वकर्मा, सत्येंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।


