महादलित टोलों में वहां के सबसे बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा
महादलित टोलों में वहां के सबसे बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा महादलित टोलों में वहां के सबसे बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगामहादलित टोलों में वहां के सबसे बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगामहादलित टोलों में वहां के सबसे...

महादलित टोलों में वहां के सबसे बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा परेड मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम, डीएम करेंगे झंडोतोलन स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की हुई समीक्षा, दिये गये कई दिशा निर्देश शेखपुरा, निज संवाददाता। डीएम आरिफ अहसन एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर जिला व प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बताया गया कि मुख्त कार्यक्रम शहर के परेड मैदान में होगा। सुबह 8.50 बजे डीएम और एसपी संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद नौ बजे डीएम राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। उसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे।
9.25 बजे कलेक्ट्रेट मैदान , जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 09.35 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 09.55 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 10.10 बजे झंडोतोलन किया जायेगा। पुलिस केंद्र में 11.10 बजे तिरंगा लहराया जाएगा। सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवन पर मुखिया द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा। महादलित टोलों में वहां के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति झंडोतोलन करेंगे। चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यर्पण किया जायेगा। मौके पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समाहर्ता लखीन्दर पासवान, सिविल सर्जन डा संजय कुमार, एसडीओ राहुल सिन्हा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




