Biharsharif News: रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
Biharsharif News: रामबाबू हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए SDO अमित कुमार पटेल ने अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। समारोह में परेड, खेलकूद और पेटिंग प्रतियोगिता की रूपरेखा तय की गई है। 14 अगस्त तक प्रतिभागियों को पेंटिंग जमा करनी है और विजेताओं को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

Biharsharif News: रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारियों की समीक्षा के लिए एसडीओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक परेड, खेलकूद व पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन की बनी रूपरेखा फोटो : हिलसा मीटिंग : अनुमंडल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीओ अमित कुमार पटेल व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अमित कुमार पटेल ने अधिकारियों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की गयी।
समारोह का आयोजन
मुख्य समारोह का आयोजन शहर के रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में होगा। परेड, खेलकूद व पेटिंग प्रतियोगिता के आयोजन की भी रूपरेखा बनायी गयी। उन्होंने कहा कि परेड में शामिल टीमों का पूर्वाभ्यास कराया जाए। प्रोटोकॉल के अनुसार में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल पर राष्ट्रगान प्रस्तुत करने की जिम्मेवारी निजी स्कूलों के छात्राओं को दी गयी है। प्रशासन व नागरिकों के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद को शहर में तिरंगा लाइटिंग, रंगोली, मंच निर्माण, साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गयी।
पेंटिंग प्रतियोगिता
पाँच विषयों, स्वतंत्रता सेनानी, ऑपरेशन सिंदूर, विशेष गहन पुनरीक्षण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और गौरवशाली हिलसा विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतिभागियों को 14 अगस्त तक अपनी पेंटिंग अनुमंडल कार्यालय में जमा करना है। विजेताओं को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ कुमारी रूपम, थानाध्यक्ष चन्द्रभानु, बीईओ नितेश कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार मानव, नरेश प्रसाद अकेला, अर्जुन विश्वकर्मा, कुंदन पटेल, डॉ. धर्मवीर कुमार, अभय प्रताप, सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, चंदन विश्वकर्मा, निकहत जरीन, महेश प्रसाद, गणेश रजक, अभयकांत, पंकज कुमार, मृत्युंजय कुमार, सूरज कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल थे। (हिलसा से मनीष कुमार)


