
बीमिम्स में नेत्र विज्ञान संग्रहालय और सेमिनार हॉल का उद्घाटन
प्राचार्य व अस्पताल अधीक्षक ने फीता काटकर की शुरुआत बीमिम्स में नेत्र विज्ञान संग्रहालय और सेमिनार हॉल का उद्घाटन बीमिम्स में नेत्र विज्ञान संग्रहालय और सेमिनार हॉल का उद्घाटन
प्राचार्य व अस्पताल अधीक्षक ने फीता काटकर की शुरुआत फोटो : पावापुरी कॉलेज-पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान संग्रहालय का फीता काटकर उद्घाटन करते प्राचार्य डॉ. सर्बिल कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा व अन्य। पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी के भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) में मंगलवार को नेत्र विज्ञान संग्रहालय और आधुनिक सेमिनार हॉल का भव्य उद्घाटन किया गया। प्राचार्य डॉ. सर्बिल कुमारी एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में संस्थान के विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी, शोधार्थी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

प्राचार्य ने कहा कि नेत्र विज्ञान संग्रहालय की स्थापना से छात्रों और शोधकर्ताओं को आंखों से संबंधित बीमारियों, उनके निदान और उपचार की आधुनिक तकनीकों की गहन जानकारी प्राप्त होगी। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि यहां दुर्लभ नेत्र रोगों की केस स्टडी, शिक्षण सामाग्री, चार्ट, मॉडल और आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है। इससे मेडिकल शिक्षा में गुणवत्ता और शोध कार्य में तेजी आएगी। वहीं, सेमिनार हॉल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब बीमिम्स में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडिकल सेमिनार, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। हॉल में अत्याधुनिक आरामदायक बैठने की व्यवस्था की गई है, जो शैक्षणिक वातावरण को और सशक्त बनाएगी। फैकल्टी और छात्रों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि संग्रहालय और सेमिनार हॉल की शुरुआत से न केवल शैक्षणिक गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि आम जनता को भी आंखों से संबंधित जानकारी और जागरूकता का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और सभी ने संस्थान की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. नंदिनी प्रियदर्शिनी, डॉ. योगेश कृष्ण सहाय, डॉ. राजेश नारायण आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




