उद्घाटन मैच में सरमेरा ने क्षेमा को 44 रन से हराया

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

मां महारानी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शेखपुरा में हुआ, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में सरमेरा ने क्षेमा को 44 रन से हराया। सरमेरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए, जबकि क्षेमा की टीम 104 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहित मैक्सी को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।

उद्घाटन मैच में सरमेरा ने क्षेमा को 44 रन से हराया

उद्घाटन मैच में सरमेरा ने क्षेमा को 44 रन से हराया क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा फोटो 09 शेखपुरा 03 - मटोखरदह मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत करतीं जिप अध्यक्ष निर्मला देवी व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मटोखरदह मैदान पर मां महारानी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच किया गया। जिला परिषद अघ्यक्ष निर्मला देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि चंदन सिंह उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है। पहला मैच सरमेरा और क्षेमा गांव के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सरमेरा के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में रोहित मैक्सी के धुंआधार 64 रन की मदद से 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए क्षेमा के बल्लेबाज महज 104 रन पर ऑल आउट हो गये। विजेता टीम के रोहित मैक्सी को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजक संतोष कुमार, रवि कुमार आदि ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। (संजय कुमार मेहता)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।