गर्भवती महिलाओं की अवश्य कराएं प्रसव पूर्व जांच

Jan 28, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बिहारशरीफ में सदर अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बताया गया कि कैसे एएनसी जांच से जटिलताओं का पता लगाया जा सकता है। आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण है, जिसमें एनीमिया जैसी बीमारियों की जानकारी भी शामिल है।

गर्भवती महिलाओं की अवश्य कराएं प्रसव पूर्व जांच

गर्भवती महिलाओं की अवश्य कराएं प्रसव पूर्व जांच आशा कार्यकर्ताओं को एनीमिया बीमारी की दी गयी जानकारी सदर अस्पताल में दिया गया प्रशिक्षण फोटो : सदर आशा : सदर अस्पताल में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर में शामिल आशा कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं के कारण ग्रामीण इलाकों में चिकित्सीय सेवाएं काफी बेहतर हुई हैं। खासकर प्रसव के क्षेत्र में इनकी अहम भूमिका होती है। अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की पूरी जन्मकुंडली अपने पास रखें। साथ ही उनकी प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) जांच अवश्य कराएं। इससे प्रसव पूर्व जटिलताओं का पता चलेगा। अगर किसी तरह की कमी रहेगी, तो उसे समय रहते ठीक किया जा सकेगा।

सदर अस्पताल में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि आशा कार्यकर्ता आज के समय में चिकित्सीय व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे सिर्फ गर्भवती महिलाओं की देखभाल भर नहीं करती हैं, बल्कि पल्स पोलियो, फाइलेरिया उन्मूलन, रोगी खोजी अभियान, नवजात व शिशुओं की देखभाल जैसी सेवाएं ग्रामीण स्तर तक मुहैया कराती हैं। योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन की जानकारी देने के साथ ही उन्हें इस तरह के साधन भी मुहैया कराती हैं। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को एनीमिया बीमारी की भी जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण शिविर में ममता कुमारी, राखी कुमारी, आशा कुमारी व अन्य मौजूद थीं। इसमें उन्हें एम आशा पोर्टल पर अपने सर्वे का सारा ब्योरा दर्ज करने की जानकारी दी गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsImportance of Prenatal Care for Pregnant Women Training for ASHA Workers in Bihar
;;;