मंत्री के आदेश पर भारी पड़ रहे कारोबारी, अधिकारी भी मौन
राजगीर में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेशों के बावजूद बिना लाइसेंस मीट और मछली की दुकानें रोजाना सड़क किनारे खुल रही हैं। अधिकारी मौन हैं और नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इससे शहर की स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है।

मंत्री के आदेश पर भारी पड़ रहे कारोबारी, अधिकारी भी मौन बिना लाइसेंस रोजाना सड़क किनारे सज रहीं मीट-मछली, मुर्गा-मुर्गी की दुकानें राजगीर शहर में नियमों की उड़ रही धज्जियां फोटो : राजगीर मंत्री : राजगीर के गिरियक रोड चौराहा के पास सड़क किनारे सजी मीट-मछली की दुकानें। राजगीर, निज प्रतिनिधि। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेशों की पर्यटन नगरी राजगीर में खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। स्पष्ट आदेश के बाद भी नगर परिषद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मीट मछली की दुकानें रोजाना सज रही हैं। इतना ही नहीं, सड़क किनारे मीट और मछली की दुकानें में मानकों की भी अनदेखी की जा रही है।
अधिकारी भी मौन साधे हैं। इससे कारोबारी बिना लाइसेंस के ही रोजाना सड़क किनारे मीट-मछली, मुर्गा-मुर्गी की दुकानें चला रहे हैं। नियम या आदेश चाहे जो भी हो, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उल्टा है। अधिकारियों की कमजोरी व लापरवाही के कारण ये आदेश कागजों तक सीमित होकर रह गए हैं। इन दुकानों पर न तो साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही किसी प्रकार की प्रशासनिक निगरानी दिखाई देती है। बावजूद इन दुकानों के संचालन पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद या अनुमंडल प्रशासन की ओर से अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सुबोध कुमार मोदी, संजय कुमार व अन्य ने कहा उपमुख्यमंत्री के आदेश के बाद उम्मीद थी कि नगर परिषद और संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारी सख्ती दिखाते हुए बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर कार्रवाई करेंगे। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस कारण सड़क किनारे यह कारोबार बेखौफ फल-फूल रहा है। इससे शहर की स्वच्छता और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई स्थानों पर गंदगी और दुर्गंध के कारण राहगीरों और आमजनों को काफी परेशानी हो रही है। जैन धर्मावलंबियों द्वारा अनेकों बार इसपर नाराजगी भी जतायी जा चुकी है। डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अनिल कुमार व अन्य ने बताया कि प्रशासन को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए। अवैध दुकानदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बोले अधिकारी : नगर परिषद क्षेत्र में मीट, मछली तथा मुर्गा-मुर्गी की बिक्री करने वाले दुकानदारों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित विक्रेताओं को ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए नोटिस दिया गया है। बिना ट्रेड लाइसेंस के दुकान चलाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। क्षेत्र में चल रही मीट, मछली और पोल्ट्री दुकानों को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है। निर्धारित समय के भीतर लाइसेंस नहीं लेने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा। आवश्यक होने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जल्द ही इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा। सुजीत कुमार, नगर प्रबंधक, राजगीर नगर परिषद
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


