280 स्कूलों की छात्राओं को दी जाएगी हाईजीन किट
बिहारशरीफ में 280 स्कूलों की 24,158 छात्राओं को हाईजीन किट दी जाएगी। इस किट में सेनेटरी पैड, साबुन, और अन्य व्यक्तिगत सफाई के सामान शामिल होंगे। छात्राओं को मासिक चक्र के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह पहल छात्राओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

280 स्कूलों की छात्राओं को दी जाएगी हाईजीन किट नौवीं से 12वीं तक की 24 हजार 158 छात्राओं को मिलेगा लाभ किट में होंगे सेनिटरी पैड समेत अन्य सामान मासिक चक्र के समय व्यक्तिगत सफाई की दी जाएगी जानकारी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के 280 स्कूलों की नौवीं से 12वीं तक की 24 हजार 158 छात्राओं को हाईजीन किट दी जाएगी। इस में किट में उनके लिए सेनेटरी पैड समेत अन्य सामान होंगे। मासिक स्राव के समय में उपयोग होने वाले साबुन, ब्रश समेत अन्य उपकरण होंगे। ये सभी सामान मासिक चक्र के समय छात्राओं व किशोरियों के व्यक्तिगत सफाई में काम आएंगे।
साथ ही उन्हें इसकी पूरी जानकारी भी दी जाएगी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या सिन्हा ने कहा कि मासिक चक्र महिलाओं की एक सामान्य शारीरिक गतिविधि है। लेकिन, इसय मासिक स्राव के समय साफ-सफाई व आराम का पूरा ख्याल रखना चाहिए। रक्तस्राव होने से जहां थकान या कमजोरी हो सकती है, वहीं इसकी सही से देखभाल नहीं होने से संक्रमण होने की भी आशंका बनी रहती है। कई बार लोग गंदा कपड़ा तक का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसे में संक्रमित होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए सही तरीके से पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इसका सही से डिस्पोजल किया जाना भी आवश्यक है। इसे जहां-तहां फेंकने से भी संक्रमण फैल सकता है। डीईओ आनंद विजय ने कहा कि स्कूलों में सबसे पहले उपस्थिति के आधार पर नौवीं वर्ग की छात्राओं को दिया जाएगा। इसके बाद 11वीं की छात्राओं को किट दी जाएगी। तब 10वीं की छात्राओं को ये सामान मिलेंगे। सबसे अंत में 12वीं की छात्राओं को किट मिलेगी। उन्होंने कहा कि किट बांटने के बाद उसका पूरा ब्योरा स्कूल, प्रखंड व जिला स्तर पर दिए गए फॉर्मेट में दर्ज कर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को भेजा जाएगा। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से उपस्थिति के आधार पर छात्राओं को किट देने के साथ ही समय पर ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




