Biharsharif News हुसैनाबाद में लगा सहयोग शिविर, समस्याओं के समाधान को उमड़े ग्रामीण

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News हुसैनाबाद पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं। मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से बचाना है। शिविर में राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य योजनाओं से जुड़ी शिकायतें आईं।

Biharsharif News हुसैनाबाद में लगा सहयोग शिविर, समस्याओं के समाधान को उमड़े ग्रामीण

Biharsharif News हुसैनाबाद में लगा सहयोग शिविर, समस्याओं के समाधान को उमड़े ग्रामीण राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन व सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ीं शिकायतें अधिक आयी सरकार की इस पहल से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने से मिलेगी लोगों को मुक्ति फोटो 30 शेखपुरा 01 - हुसैनाबाद पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को लगे सहयोग शिविर में शामिल मुखिया आलोक कुमार व अन्य अधिकारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी प्रखंड की हुसैनाबाद पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। गांव में ही समस्याओं के निपटारे की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें दर्ज कराने पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक-एक कर फरियादियों की बातें सुनीं और कई मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू कराई।

मुखिया का बयान

पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश अब प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को जिले के सभी पंचायत सरकार भवनों में सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने से बचाना है। लोगों की दिक्कतों का स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर में सबसे अधिक आवेदन राशन कार्ड बनवाने, वृद्धावस्था पेंशन शुरू कराने और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित प्राप्त हुए। मुखिया ने बताया कि शिविर में आए सभी आवेदनों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। जांच के बाद पात्र लाभुकों को समय पर सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। वहीं, मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी जायज शिकायत को लंबित नहीं रखा जाएगा और तय नियमों के तहत जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी होगी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य क्या है?
सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने से बचाना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।