होली : अफवाह फैलाने पर विशेष नजर, होगी कड़ी कार्रवाई
होली पर्व और रमजान माह को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। 117 संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत दी जाए। शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

होली : अफवाह फैलाने पर विशेष नजर, होगी कड़ी कार्रवाई 117 संवेदनशील स्थनों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा डीएम और एसपी ने पदाधिकारियों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश फोटो 2मनोज01 - शहर के टाउन हॉल में होली पर्व को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा, निज सम्वाददाता। होली पर्व और पवित्र रमजान माह के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार को शहर के टाउन हॉल में डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बताया गया है कि जिले के 117 चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। डीएम ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी छोटी या बड़ी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत जिला कंट्रोल रूम को दें। शराब माफियाओं और संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाएं। वाहनों की सघन जांच की जाए। ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। सुरक्षा का कड़ा पहरा: एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका पेश करते हुए बताया कि पुलिस विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाएं और क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रखें। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस और दंडाधिकारी आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। शहर में निकाला फ्लैग मार्च : बैठक के बाद जिला प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ा संदेश देना था। अधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। मौके पर अपर समाहर्ता लखींदर पासवान, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार आदि मौजूद थे। सोशल मीडिया पर पैनी नजर: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। ताकि, किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैले। पर्व के दौरान सूचना संग्रहण करने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 06341223333 स्थापित किया गया है। इसके साथ ही चिकित्सकों के साथ मेडिकल टीम तथा अग्निशमन दल को पूरी तैयारी के साथ रहने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



