उल्लास का रंग: अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग में कल उड़ेगा गुलाल
नालंदा में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। सोमवार की रात होलिका दहन हुआ और 4 मार्च को होली का रंगोत्सव मनाया जाएगा। इस बार अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग भी बन रहा है, जो उत्साह को और बढ़ा रहा है।

उल्लास का रंग: अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग में कल उड़ेगा गुलाल ढोल-मंजीरे की थाप और फगुआ के गीतों से गूंज रहे गांव-शहर सोमवार देर रात हुआ होलिका दहन, 4 मार्च को सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगी होली होली गीतों से सजीं चौपालें, गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने को आतूर हैं लोग फोटो होली अस्थावां - अस्थावां प्रखंड मुख्यालय में होली की खुशियां बांटते जनप्रतिनिधि व कर्मी। होली सदर : सदर अस्पताल के सभागार में होली मिलन समारोह में सिविल सर्जन डॉ जयप्रकाश सिंह व अन्य। होली इस्लामपुर : इस्लामपुर प्रखंड के सुहावनपुर सुढ़ी गांव में होली मिलन में शामिल लोग। होली स्कूल : होली मिलन समारोह में शामिल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के लोग।
बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। रंगों और खुशियों का महापर्व होली पूरे नालंदा पर छा गया है। छोटे-बड़े का भेदभाव मिटाकर शहर से लेकर गांव तक हर कोई होली की खुमारी में डूबा है। गांवों की चौपालों पर ढोल, झाल और करताल की थाप पर युवा भोले शंकर खेलत फाग गौरा संग..., बाबा हरिहर नाथ... आदि गाकर समां बांध रहे हैं। सोमवार की रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन (अगजा) हुआ। चार मार्च को पूरे उल्लास के साथ सतरंगी रंगोत्सव मनाया जाएगा। ग्रहों का महासंयोग और धार्मिक मान्यता: ज्योतिषाचार्य पं. मोहन कुमार दत्त मिश्र बताते हैं कि इस बार होली पर अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग का शानदार महासंयोग बन रहा है। सोमवार रात 12:50 बजे के बाद होलिका दहन शुभ मुहूर्त में किया गया। पं. मिश्र के अनुसार, वैदिक काल से मनाए जा रहे इस पर्व के दिन से ही हिंदू नववर्ष (नये संवत) की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इसी दिन नरसिंह भगवान ने अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था और कामदेव का पुनर्जन्म भी इसी दिन हुआ था। सुस्ती दूर भगाती है होली : होली का त्योहार वैज्ञानिक नजरिए से भी खास है। यह ऐसे समय आता है, जब ठंड खत्म हो रही होती है और गर्मी दस्तक देती है। ऋतु परिवर्तन के कारण शरीर में सुस्ती और थकान आ जाती है। इस आलस को दूर भगाने के लिए ही फाग में जोर-जोर से गाने, झूमने और ढोल बजाने की परंपरा बनाई गई, ताकि शरीर में नई ऊर्जा का संचार हो सके। महंगाई पर भारी लोगों का उत्साह: रंगोत्सव को लेकर सोमवार को शहर के बाजारों में तिल रखने की जगह नहीं थी। सब्जी मंडी, पुलपर, रामचन्द्रपुर और सोहसराय की मंडियों में खरीदारों काफी भीड़ उमड़ी। हालांकि, महंगाई की मार साफ दिखी। हरा चना, फल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे, जिससे लोगों ने बजट में थोड़ी कटौती जरूर की। होली मिलन : होली का त्योहार देता है समरसता व सद्भाव का संदेश अस्थावां, निज संवाददाता। अस्थावां प्रखंड परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंडकर्मियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरा परिसर रंग और उमंग से सराबोर हो गया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं। प्रमुख रोहित कुमार ने कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। यह त्योहार समाज में समरसता और सद्भाव का संदेश देता है। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मौके पर उप प्रमुख विष्णुदेव प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुधीर कुमार, पिंटू यादव, मुन्ना पासवान, चांद कुमार, प्रखंड कर्मी शशि कुमार, पंकज कुमार, सत्यम कुमार, मुकेश कुमार, मीणा देवी आदि मौजूद थे। इधर, इस्लामपुर प्रखंड के सुहावनपुर सुढ़ी गांव में बिहार प्रदेश युवा जदयू के सचिव इंजीनियर राहुल राज की देखरेख में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें सुढ़ी पंचायत के विभिन्न गांवों लोग शामिल हुए। खुशियां और उल्लास लेकर आती है होली : राकेश बिहारी नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित ककड़िया मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता की अध्यक्षता होली मिलन समारोह हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि होली रंगों के साथ उत्साह एवं खुशियों का पर्व है। इसे आपस में मिल जुलकर प्रेम-भाव से मनाना चाहिए। वरीय शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि होली हमें सकारात्मक संदेश देती है। रंगों का यह त्योहार विविधता में एकता का प्रतीक है। शिक्षिका पूजा कुमारी और शिक्षक सतीश कुमार ने कहा कि यह त्योहार प्रेम एवं स्नेह का द्योतक है। मौके पर शिक्षिका अनीता कुमारी, मो. रिजवान अफताब, अनुज कुमार, अरविन्द कुमार शुक्ला, विश्वरंजन कुमार, मुकेश कुमार, रामजी चौधरी, बाल संसद के प्रधानमंत्री अर्जुन कुमार, शिक्षामंत्री सोनाली कुमारी, दिव्या भारती, मुश्कान कुमारी, राज नंदनी कुमारी, खुशी कुमारी समेत सभी छात्र मौजूद थे। सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने खेली होली, दी बधाई बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, डीएस डॉ. राजीव रंजन समेत कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सिविल सर्जन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना मजबूत होती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव मरीजों की सेवा पर पड़ता है। मौके पर डॉ. अमित कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान आलम, पंकज कुमार, पिंटू कुमार, कुमोद कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे। होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल बिहारशरीफ, एक संवाददाता। उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण माहौल में जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में निजी विद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक तथा संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी एकता का संदेश दिया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव महेश प्रसाद, मुख्य सलाहकार डॉ. जगदीप नारायण आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


