होली आपसी भाईचारगी और सौहार्द का त्योहार : कौशलेंद्र
हिलसा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद कौशलेंद्र कुमार और अन्य नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में गुलाल और अबीर के साथ फूलों की वर्षा की गई। सांसद ने कहा कि होली भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है, जिसे शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।

होली आपसी भाईचारगी और सौहार्द का त्योहार : कौशलेंद्र फोटो 01हिलसा01-हिलसा में होली मिलन समारोह में सांसद कौशलेंद्र कुमार, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार व अन्य हिलसा , निज प्रतिनिधि: शहर के मई हाई स्कूल के समीप एक निजी हॉल में मुख्य पार्षद धनंजय कुमार की अगुवाई में होली मिलन समारोह कराया गया। कार्यक्रम में सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी नीरज कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह में गुलाल और अबीर के साथ फूलों की वर्षा की गई। लोगों ने पारंपरिक होली गीतों का आनंद लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
सांसद ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। इसे बिना किसी भेदभाव के शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। होली का त्योहार गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। मौके पर विकास कुमार, सुमित कुमार, सुजानती देवी, संतोष कुमार गुप्ता, उमेश यादव, चंदन कुमार, रजनीश ठाकुर, अरुण कुमार, नीरज कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


