भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील

Mar 01, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

थाना परिसर में होली के संबंध में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने सभी सदस्यों से सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प कराया। हुड़दंगियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई और डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया।

भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील

बेन, निज संवाददाता। थाना परिसर में थानाध्यक्ष रविराज सिंह की अध्यक्षता में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया। हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई। पर्व में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर अरविंद पटेल, कलीम अशरफ, भोलू मियां, सत्येंद्र प्रसाद, दीपक रविदास, अनुज कुमार, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आफताब अंसारी, शैलेंद्र कुमार, दिलशाद मलिक, जीतू मांझी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।