हॉकी की खुमारे : तिरंगे के रंग में पटा स्टेडियम, रंगे दर्शक
हॉकी की खुमारे : तिरंगे के रंग में पटा स्टेडियम, रंगे दर्शकहॉकी की खुमारे : तिरंगे के रंग में पटा स्टेडियम, रंगे दर्शकहॉकी की खुमारे : तिरंगे के रंग में पटा स्टेडियम, रंगे दर्शकहॉकी की खुमारे : तिरंगे...

हॉकी की खुमारे : तिरंगे के रंग में पटा स्टेडियम, रंगे दर्शक भारत माता की जय..., वंदे मातरम के नारों से गूंजता रहा स्टेडियम फोटो : राजगीर तिरंगा-राजगीर के हॉकी स्टेडियम में रविवार को तिरंगा के रंग में रंगा दर्शक। राजगीर, निज संवाददाता। हॉकी का खुमार पूरे राजगीर के सिर चढ़कर बोल रहा है। दर्शक तिरंगे के रंग में रंग गये। किसी के हाथ में तिरंगा तो किसी ने पेंट से अपने चेहरे पर तिरंगा बनाकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आया था। रविवार को राजगीर का कमलेश अपने पूरे शरीर पर पेंट करवाकर पहुंचा था। उसने शरीर को तिरंगा रंग से रंग लिया था।
सिर पर एक बड़ी सी टोप थी, उसपर तिरंगा झंडा लहरा रहा था। दर्शकों में उसका काफी क्रेज देखने को मिला। लोग उसके साथ सेल्फी ले रहे थे। स्टेडियम भारत माता की जय... और वंदे मातरम... के नारों से गूंजता रहा। टूर्नामेंट के शुरुआत से अंत तक खिलाड़ियों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत के साथ ही बेहतर खेल दिखाने वाले दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी उत्साहित किया। दर्शकों के उत्साह ने खिलाड़ियों के लिए संजीवनी का काम किया। हर गोल के बाद, मैच से पहले होने वाली आतिशबाजी ने दर्शकों को रोमांचित किया। महिलाओं का बढ़ा उत्साह : टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में महिला दर्शक भी स्टेडियम पहुंची। इससे पहले हुए वीमेंस चैम्पियंस ट्रॉफी से महिलाओं का काफी उत्साह बढ़ा है। चेहरे पर तिरंगा पेंट करवाने में महिलाएं और युवतियां ही आगे रहीं। राजगीर रेलवे स्टेशन रोड की खुश्बू कुमारी, दांगी टोला की खुशी कुमारी, रितू कुमारी, अनु कुमारी, सलोनी कुमारी, महादेवपुर की बबिता देवी, पल्लवी सिंह, सोनाली कुमारी, सोनम कुमारी आदि ने बताया कि महिला हॉकी खिलाड़ियों को खेलते देखकर उनके मन में भी खेल के प्रति ललक बढ़ी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




