Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsHilsa SU College Releases Academic Calendar 2026 Emphasizes Attendance and Quality Education
हिलसा एसयू कॉलेज का अकादमिक कैलेंडर हुआ जारी

हिलसा एसयू कॉलेज का अकादमिक कैलेंडर हुआ जारी

संक्षेप:

फोटो : हिलसा एसयू कॉलेज का अकादमिक कैलेंडर हुआ जारी हिलसा एसयू कॉलेज का अकादमिक कैलेंडर हुआ जारी

Jan 10, 2026 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

फोटो : हिलसा01-हिलसा एसयू कॉलेज का अकादमिक कैलेंडर जारी करते प्राचार्य अनिल कुमार सिंह व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय एसयू कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यावसायिक एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के नव-नियुक्त समन्वयकों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज का वर्ष 2026 का अकादमिक कैलेंडर औपचारिक रूप से जारी किया गया। बैठक में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। सभी समन्वयकों और विभागाध्यक्षों को अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू होगी। उपस्थिति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने शिक्षकों से आधुनिक एवं नवाचारी शिक्षण विधियों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि कक्षाएं अधिक रुचिकर और छात्र-केंद्रित होनी चाहिए। महाविद्यालय का लक्ष्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को रोजगार, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना है। बैठक में डॉ. पीसी चौरसिया, डॉ. प्रभात कुमार, अरविंद कुमार, डॉ. रविंद्र साह, डॉ. संदीपा इंद्रा, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. भुवनेश्वर कुमार मंडल उपस्थित रहें।