Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsHigh Voltage Drama Between Father and Son Over Election Nomination
पिता-पुत्र के हाई वोल्टेज ड्रामे में कसार थाने की पुलिस होती रही परेशान

पिता-पुत्र के हाई वोल्टेज ड्रामे में कसार थाने की पुलिस होती रही परेशान

संक्षेप: पिता-पुत्र के हाई वोल्टेज ड्रामे में कसार थाने की पुलिस होती रही परेशानपिता-पुत्र के हाई वोल्टेज ड्रामे में कसार थाने की पुलिस होती रही परेशानपिता-पुत्र के हाई वोल्टेज ड्रामे में कसार थाने की पुलिस...

Sat, 18 Oct 2025 04:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

पिता-पुत्र के हाई वोल्टेज ड्रामे में कसार थाने की पुलिस होती रही परेशान पिता ने कहा, पुत्र को अगवा कर जबरन कराया नामांकन नामांकन कराने के बाद पुत्र ने कहा, स्वेच्छा से भरा है पर्चा शेखपुरा । हिन्दुस्तान संवाददाता नामांकन के अतिम दिन शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के पास बेलहारी के पिता सुरेश महतो और पुत्र रंधीर कुमार के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पहले पिता ने कसार थाना में पुत्र का अपहरण कर जबरन शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करवाने का आवेदन दिया। परंतु, जब पुत्र नामांकन कराकर बाहर निकला तो कहा, उसने स्वेच्छा से नामांकन कराया है। पिता और पुत्र के इस ड्रामे में कसार थाने की पुलिस को घंटों हांफना पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नामांकन कराकर बाहर निकलते ही पूछताछ के लिए पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। थाने में दिये गये आवेदन में पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पुत्र को अगवा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जदयू प्रत्याशी का भी नाम रंधीर कुमार सोनी है और कुछ लोग वोटरों में भ्रम डालने के लिए मेरे पुत्र रंधीर कुमार का जबरन नामांकन करा रहे हैं। वहीं, नामांकन कराकर बाहर निकले रंधीर कुमार ने पिता के आरोपों को गलत बताया। कहा कि स्वेच्छा से नामांकन कराया है। इसके बाद इस ड्रामे का पटापेक्ष हो पाया।