Biharsharif News: स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया अल्टीमेटम, हफ्तेभर में नहीं मिला वेतन तो होगा काम ठप
Biharsharif News: स्वास्थ्य कर्मियों ने जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। करीब 600 कर्मियों की हड़ताल ग्रामीण मरीजों के इलाज को प्रभावित करेगी। उन्होंने बायोमेट्रिक हाजिरी के आदेश का विरोध करते हुए, वेतन का भुगतान उपस्थिति रजिस्टर के आधार पर करने की मांग की है।

Biharsharif News: स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया अल्टीमेटम, हफ्तेभर में नहीं मिला वेतन तो होगा काम ठप बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएस को सौंपा मांग पत्र कहा-कई बार दिया मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं होना दूर्भाग्यपूर्ण 600 कर्मियों का बेमियादी हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का इलाज होगा प्रभावित बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।
हड़ताल की घोषणा
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने जुलाई का मानदेय नहीं मिलने पर बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। करीब 600 कर्मियों का एक साथ हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का इलाज प्रभावित हो जाएगा। कर्मियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वेतन नहीं तो काम नहीं के तर्ज पर सितंबर में किसी भी दिन से काम ठप कर दी जाएगी। पंचायत सरकार भवन में जाकर बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने का आदेश रद्द करने की मांग की। उप स्वास्थ्य केन्द्र में ही बायोमेट्रिक मशीन स्थापित करायी जाए। ताकि, महिला कर्मियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके।
मांग पत्र और विरोध
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के माध्यम से उप स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत कर्मियों ने मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा है। पंचायत सरकार भवन में जाकर बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने के आदेश पर विरोध जताया। संघ के जिलामंत्री संजय कुमार ने कहा है कि जब तक उप स्वास्थ्य केन्द्रों में बायोमेट्रिक मशीन नहीं लगायी जाती है। तब तक उपस्थिति पंजी के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएं। बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर juillet का वेतन रोकना कहीं से भी उचित नहीं है। अगस्त का भी मानदेय मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। जबकि, कई बार मांग पत्र सौंपी गयी है पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होना दूर्भाग्यपूर्ण है।


