Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsHavan Ceremony Held in Memory of Maa Chintamani Devi
चिंतामणि देवी के प्रेम और विरासत के सम्मान में हवन का आयोजन

चिंतामणि देवी के प्रेम और विरासत के सम्मान में हवन का आयोजन

संक्षेप:

चिंतामणि देवी के प्रेम और विरासत के सम्मान में हवन का आयोजनचिंतामणि देवी के प्रेम और विरासत के सम्मान में हवन का आयोजनचिंतामणि देवी के प्रेम और विरासत के सम्मान में हवन का आयोजनचिंतामणि देवी के प्रेम...

Sep 12, 2025 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

चिंतामणि देवी के प्रेम और विरासत के सम्मान में हवन का आयोजन फोटो: गुरुकुल: नईसराय स्थित गुरुकुल ग्रुप के कैंपस में हवन करते सचिव प्रमोद कुमार प्राचार्या पूनम कुमारी व अन्य। बिहारशरीफ। नईसराय स्थित गुरुकुल ग्रुप कैंपस में शुक्रवार को माँ चिंतामणि देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर हवन का आयोजन किया गया। सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि माँ की पुण्यतिथि पर हवन कराना आत्मा की शांति के लिए एक धार्मिक विधि है, जो परिवार के सदस्य द्वारा आत्मा को श्रद्धांजलि देने और उनके प्रेम और विरासत का सम्मान करने का एक तरीका है। इसके अलावा, यह माँ के अच्छी यादों को संजोने का भी एक तरीका है, जो परिवार के सदस्यों को सुकून और शांति प्रदान करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुश्री नेहा आर्या ने यज्ञ संपन्न कराया। हवन के पश्चात सभी बच्चों व अतिथियों को भोजन के साथ प्रसाद ग्रहण कराया गया। मौके पर निदेशक राजेंद्र प्रसाद, प्राचार्या पूनम कुमारी, प्रत्यूष, प्रखर, दिव्या भारती, अभिषेक, डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सहित स्कूल के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।